Advertisment

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट सकता है नाम

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों का नाम 5 अगस्त की ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा।


Voter List SIR 2026 रांची: झारखंड में मतदाता सूची के एसआईआर अभियान के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आज 29 जुलाई 2026 है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता निर्धारित समय तक अपना भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनका नाम 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग ने सभी मतदाताओं से समय रहते अपने बीएलओ के पास फॉर्म जमा करने की अपील की है।

Voter List SIR 2026: 2.64 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे फॉर्म

निर्वाचन आयोग के अनुसार वर्ष 2026 की मतदाता सूची के आधार पर झारखंड में कुल 2,64,63,236 मतदाता हैं। इनमें से 2,64,61,801 मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। अब तक 2,63,76,457 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि 2,20,20,994 भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म डिजिटल रिकॉर्ड में शामिल किए जा चुके हैं। इन्हीं मतदाताओं के नाम 5 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रकाशित किए जाएंगे।


Key Highlights

  • 29 जुलाई इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि।

  • फॉर्म जमा नहीं करने वालों का नाम 5 अगस्त की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं होगा।

  • राज्य में 2.64 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचाए गए।

  • 2.63 करोड़ से अधिक फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा।

  • रांची समेत अधिकांश जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में।


Voter List SIR 2026: 43.55 लाख फॉर्म अब भी नहीं लौटे

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 43,55,463 इन्यूमरेशन फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए हैं। इनमें 7,61,755 मृत मतदाता, 14,59,029 ऐसे मतदाता शामिल हैं जिनका पता नहीं चल सका या वे अनुपस्थित मिले। इसके अलावा 15,87,496 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं। वहीं 4,34,541 मतदाता अन्य स्थानों पर पहले से पंजीकृत पाए गए हैं, जबकि 1,12,642 मतदाताओं ने इन्यूमरेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

Voter List SIR 2026: अंतिम चरण में पहुंचा डिजिटाइजेशन, रांची में 26.47 लाख फॉर्म हुए ऑनलाइन

राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 28 जुलाई की शाम तक जारी आंकड़ों के अनुसार 29,571 बीएलओ इस अभियान में लगे हुए हैं। राजधानी रांची में 26,74,681 मतदाताओं के मुकाबले 26,47,084 इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। धनबाद में 21,15,997 मतदाताओं में से 21,02,656 फॉर्म डिजिटल किए जा चुके हैं। पूर्वी सिंहभूम में भी लगभग सभी फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य की 31 विधानसभा सीटों में इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरी तरह पूरा हो चुका है, जबकि शेष 50 विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य अंतिम चरण में है। आयोग का कहना है कि इस विशेष अभियान से मतदाता सूची अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनेगी, जिससे आगामी चुनावों का संचालन और अधिक विश्वसनीय होगा।

 

Highlights

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...