बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने किया वोटिंग, कुछ जगह हंगामा

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों ने मतदान कर दिया है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर और सांसद विवेक ठाकुर ने वोट डाला। वहीं कुछ वोटिंग सेंटरों पर हंगामा भी देखने को मिला। साथ ही बीजेपी और जन सुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए। साथ ही चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पर करीब 11.50 फीसदी मतदान हुए हैं। वहीं वोटिंग शाम छह बजे तक होगा। सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं।

बांकीपुर सीट पर करीब 4 लाख मतदाता हैं

आपको बता दें कि बांकीपुर सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इस सीट पर कुल तीन लाख 79 हजार 616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, जबकि तीन अगस्त को मतगणना के बाद यह तय होगा कि बांकीपुर का नया विधायक कौन बनेगा।

Bankipur Vote 22Scope News

Bankipur Voting 1 2 22Scope News

पटना विमेंस कॉलेज स्थित बूथ संख्या-94 पर सुबह से मतदाताओं की दिखी लंबी कतारें

पटना विमेंस कॉलेज स्थित बूथ संख्या-94 का जायजा लिया गया, जहां सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। वरिष्ठ नागरिक भी व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद कुछ मतदाताओं ने इशारों-इशारों में बदलाव की बात कही। उनका कहना था कि देश में बदलाव की लहर दिखाई दे रही है। खासकर युवाओं और छात्रों से जुड़े हालिया घटनाक्रम को लेकर लोगों में नाराजगी है और उसका असर बांकीपुर उपचुनाव में भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Bankipur Voting 2 1 22Scope News

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. सीपी ठाकुर अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके साथ उनके सुपुत्र और नवादा से सांसद विवेक ठाकुर भी मौजूद थे।

CP Thakur 22Scope News

लोकतंत्र में हर एक वोट कीमती है और सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए – डॉ. सीपी ठाकुर

आपको बता दें कि दोनों नेताओं ने भाग संख्या-144 बिहार राज्य पुस्तकालय प्राधिकार डाकबंगला रोड स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद डॉ. सीपी ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट कीमती है और सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपने भविष्य को ध्यान में रखकर सोच-समझकर वोट दें।

CP Thakur 1 22Scope News

MP विवेक ठाकुर ने भी कहा- बिहार में विकास और सुशासन के लिए मतदान जरूरी है

सांसद विवेक ठाकुर ने भी कहा कि बिहार में विकास और सुशासन के लिए मतदान जरूरी है। पिता और पुत्र को एक साथ बूथ पर देखकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दोनों नेताओं का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया। मतदान के बाद उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बांकीपुर क्षेत्र में सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और प्रशासन ने सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया है। डॉ. सीपी ठाकुर का इस उम्र में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रहना लोगों के लिए प्रेरणा का विषय बना हुआ है।

CP Thakur 2 22Scope News

रविशंकर प्रसाद ने किया मतदान, वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपील

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ. रविशंकर प्रसाद ने अपने पूरे परिवार के साथ पटना विमेंस कॉलेज स्थित बूथ संख्या-91 पर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से खास बातचीत में मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। साथ ही पटना के पीएमटी कॉलोनी में हुई झड़प पर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की।

Ravishankar Prasad 22Scope News

जनता विकास के मुद्दे पर मतदान कर रही है और बिहार में हुए विकास कार्यों पर लोगों का भरोसा कायम है – BJP MP रविशंकर प्रसाद

मतदान के बाद बातचीत में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जनता विकास के मुद्दे पर मतदान कर रही है और बिहार में हुए विकास कार्यों पर लोगों का भरोसा कायम है। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है और शाम 6 बजे तक मतदान होगा। अब तक मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम है, इसलिए उन्होंने सभी मतदाताओं से घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की। पटना के पीएमटी कॉलोनी स्थित कुछ मतदान केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और मारपीट की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग को पूरे मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

Ravishankar Prasad 1 22Scope News

बांकीपुर में मतदान के दौरान हंगामा

राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान पीएनटी कॉलोनी स्थित बूथ संख्या-101 और 103 पर हंगामे की खबर सामने आई है। बीजेपी और जन स्वराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मतदान जारी है।

Bankipur Hangama 22Scope News

बूथ संख्या-101 और 103 पर मतदान के दौरान बीजेपी और जन स्वराज के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई

पटना के पीएनटी कॉलोनी स्थित बूथ संख्या-101 और 103 पर मतदान के दौरान बीजेपी और जन स्वराज के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और मारपीट की स्थिति बन गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और हालात पर काबू पाया।

Bankipur Hangama 1 22Scope News

इस बार मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल काफी गर्म है

इस बार मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल काफी गर्म है। वहीं, मतदान से पहले ही जन स्वराज ने आरोप लगाया था कि उसके 16 से 20 कार्यकर्ताओं को रात में पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसे लेकर कई थानों पर विरोध-प्रदर्शन भी हुआ था। अब मतदान के दौरान हुई इस झड़प ने चुनावी माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों पर जाने लगे EVM मशीन

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...