बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बांका में मुफ्त शिविर का मंत्री ने किया उद्घाटन

बांका : ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बांका के सुईया नामक स्थान पर दीनानाथ साह शिविर का उद्घाटन किया। गोटिया धर्मशाला नाम के इस शिविर में बाबाधाम जाने वाले सभी लोगों को मुफ्त रहने, आराम करने से लेकर सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। मोतिहारी के रहने वाले दीनानाथ साह ने अपने स्तर से इस धर्मशाला का निर्माण कराया है। इसका उद्घाटन करने में मंत्री श्रवण कुमार के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल भी शामिल थे।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- सावन की शुरुआत हो गई है

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सावन की शुरुआत हो गई है। लाखों की संख्या में लोग बैधनाथधाम बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए जाते हैं। इन सभी लोगों को रास्ते में बांका जिला में सुईया नामक स्थान पर इस धर्मशाला में उन्हें मुफ्त में विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। यहां पीने का पानी समेत सभी जरूरी सुविधाएं श्रद्धालुओं को मिलेगी। इस सराहनीय पहल से यात्रियों को लंबी यात्रा के बीच में आरादायक वातावरण में विश्राम करने से लेकर शौचालय, पीने का पानी समेत अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

Minister Shravan Kumar 1 1 22Scope News

सरकार के स्तर से भी श्रावणी मेला में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं – मंत्री श्रवण कुमार

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार के स्तर से भी श्रावणी मेला में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस बार बाबाधाम जाने वाले किसी व्यक्ति को कोई असुविधा नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा के भी तमाम इंतजाम किए गए हैं। इस बार मेला को नए स्तर से आयोजित किया जा रहा है।

Minister Shravan Kumar 4 22Scope News

यह भी पढ़े : कांवरियों की सेवा को लेकर बिहार सरकार तैयार, टेंट सिटी का होगा उद्घाटन

TSPC Bandh Jharkhand: 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान,...

TSPC Bandh Jharkhand, चतरा: टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई मौत के बाद संगठन ने विरोध का ऐलान...

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...