Advertisment

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के झोर गांव का है। वहीं परिजनों के अनुसार, गांव के दो लोगों पर लाठी डंडे से पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

युवक गांव के कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका था

बताया जाता है कि युवक गांव के कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका था। जिसके कारण लोग आक्रोशित थे। परिजनों के अनुसार, गुरुवार की बीती रात 12 बजे बजे कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे और उसे पकड़ कर कुछ दूर ले जाकर के हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। जहां पिटाई के दौरान उसकी मौत हो गई।

Gaya Hatya 1 1 22Scope News

वह चोरी नहीं करता था – परिजन

वहीं परिजनों का कहना है कि वह चोरी नहीं करता था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जो भी इसमें आरोपी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Gaya Hatya 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति का गला दबाकर की हत्या, 4 लोग गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...

2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर दो अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन...