पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, कोर्ट ने शराब कारोबारी को सुनाई 8 साल की सजा

मोतिहारी : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी और अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे राज्यों से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करने वाले तस्कर लगातार सक्रिय हैं। इसी बीच मोतिहारी व्यवहार न्यायालय ने एक शराब कारोबारी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उसे आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद शराब कारोबारियों में बेचैनी बढ़ गई है।

वर्ष 2024 के मार्च महीने में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने प्याज लदे एक ट्रक से करीब 450 लीटर शराब बरामद की थी – विशेष लोक अभियोजक

उत्पाद अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 के मार्च महीने में मुफ्फसिल थाना पुलिस ने प्याज लदे एक ट्रक से करीब 450 लीटर शराब बरामद की थी। इस मामले में गुड्डू कुमार और निरंजन कुमार नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान दोनों आरोपित अदालत से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने गुड्डू कुमार को दोबारा गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जबकि दूसरा आरोपित निरंजन कुमार अब भी फरार है।

Motihari Court 1 1 22Scope News

मामले की सुनवाई के बाद उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश ने गुड्डू खिलाफ लगे आरोपों को सिद्ध पाया

मामले की सुनवाई के बाद उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश राजकुमार चौधरी ने गुड्डू कुमार के खिलाफ लगे आरोपों को सिद्ध पाया। अदालत ने एक मामले में पांच वर्ष और दूसरे मामले में आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों मामलों में एक-एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। फिलहाल इस मामले का दूसरा आरोपित निरंजन कुमार फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

Motihari Court 2 22Scope News

यह भी पढ़े : जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...