Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार के चार सदस्य बीमार; गांव पहुंची मेडिकल टीम

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर जांच कर रही है।


Garhwa News  गढ़वा: गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के पचाडूमर पंचायत के धंगरडीहा टोला में शनिवार को तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी बीमार लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में कराया जा रहा है।

मामले की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है। मेडिकल टीम प्रभावित परिवार के साथ-साथ गांव के अन्य लोगों की भी स्वास्थ्य जांच कर रही है। फिलहाल बच्चों की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Garhwa News: दो भाइयों की इलाज के दौरान मौत

मृतकों की पहचान बुद्धि चेरों के 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार और सात वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, परिवार के छह सदस्यों को पिछले दो से तीन दिनों से बुखार था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण समय पर सभी का इलाज नहीं हो सका।

शनिवार को सोनू और गोलू की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। परिजन दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केतार ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक बच्चे की मौत हो गई। पीएचसी पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. साजिद आलम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। दूसरे बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी भी मौत हो गई।


Key Highlights

  • गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत

  • मृतकों की उम्र 12 वर्ष और 7 वर्ष बताई गई

  • परिवार के चार अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से बीमार

  • स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने गांव में जांच शुरू की

  • मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी


Garhwa News: स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम गांव पहुंची

सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम गांव पहुंच गई है। टीम प्रभावित परिवार के सदस्यों के अलावा गांव के अन्य लोगों की भी स्वास्थ्य जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही बच्चों की मौत के कारण के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। चिकित्सा पदाधिकारी से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे बुखार से पीड़ित थे।

मुखिया श्यामसुंदर बैठा ने बताया कि बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Garhwa News: पलामू के सिक्का गांव में भी हुई थी छह मौतें

हाल ही में पलामू जिले के सिक्का गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों की रहस्यमयी बीमारी से मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी मृतकों के शरीर में सूजन थी। विभाग को आशंका है कि मौत ड्रॉप्सी बीमारी के कारण हुई हो सकती है और इसी आधार पर पीड़ितों का इलाज किया जा रहा था।

हालांकि, मृतकों के बिसरा की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे गांव का सर्वे कराया था, लेकिन प्रभावित परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार में बीमारी के लक्षण नहीं मिले थे। पाटन के चिकित्सा पदाधिकारी श्रवण कुमार ने गांव में दोबारा सर्वे कराने की बात कही है।

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...

Raja Kumar Verma Vietnam Accident: वियतनाम हादसे में मृत राजा कुमार...

Raja Kumar Verma Vietnam Accident, रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले रांची के कैलास नगर निवासी स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के...