SSC ने CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। LDC, JSA और DEO के 2536 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर है।
SSC CHSL 2026 नई दिल्ली. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल यानी SSC CHSL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लोअर डिविजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर और DEO ग्रेड-A के करीब 2,536 पदों पर नियुक्ति होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख बाद में SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगी।
SSC CHSL 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका
LDC, JSA और ज्यादातर DEO पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ DEO और DEO ग्रेड-A पदों के लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ गणित विषय होना अनिवार्य है। यह शर्त उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, SSC और संस्कृति मंत्रालय से जुड़े संबंधित DEO पदों पर लागू होगी।
12वीं की परीक्षा दे चुके और परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 7 अक्टूबर 2026 तक 12वीं पास होना जरूरी होगा।
उम्र सीमा 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गयी है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा।
SSC CHSL 2026: Tier-I और Tier-II में क्या है परीक्षा पैटर्न
SSC CHSL परीक्षा दो चरणों यानी Tier-I और Tier-II में आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी। Tier-I में इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न होंगे। प्रत्येक विषय के 50 अंक होंगे। परीक्षा के लिए कुल 60 मिनट मिलेंगे और प्रत्येक विषय के लिए 15 मिनट का अलग टाइमर होगा। गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
Tier-I के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को Tier-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इस बार Tier-II के परीक्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
SSC CHSL 2026: चारों पदों की Salary Structure
| पद | वेतनमान |
|---|---|
| LDC या JSA | 19,900 से 63,200 रुपये |
| DEO | 25,500 से 81,100 रुपये |
| DEO | 29,200 से 92,300 रुपये |
| DEO ग्रेड-A | 25,500 से 81,100 रुपये |
नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की विस्तृत संख्या बाद में जारी की जायेगी। आवेदन SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
Key Highlights
- SSC CHSL 2026 में करीब 2,536 पदों पर भर्ती होगी।
- LDC, JSA, DEO और DEO ग्रेड-A पदों पर नियुक्ति होगी।
- आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 है।
- इस बार Tier-II के सभी चारों सेक्शन में शामिल होना अनिवार्य होगा।
- फाइनल मेरिट Tier-II के सेक्शन-I और II के अंकों से तैयार होगी।
SSC CHSL 2026: Tier-II में चारों सेक्शन देना अनिवार्य
इस बार सभी उम्मीदवारों को Tier-II के चारों सेक्शन में शामिल होना होगा। परीक्षा एक ही दिन दो सेशन में होगी। पहले सेशन में सेक्शन-I, II और III की परीक्षा होगी। इसके बाद ब्रेक के बाद सेक्शन-IV आयोजित किया जायेगा। सेक्शन-I में मैथेमैटिकल एबिलिटीज और रीजनिंग एंड जनरल इंटेलिजेंस से 30-30 प्रश्न होंगे। कुल 180 अंक के इस सेक्शन के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। सेक्शन-II में इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन के 40 और जनरल अवेयरनेस के 20 प्रश्न होंगे। इसके लिए भी 180 अंक और एक घंटे का समय निर्धारित है। सेक्शन-III कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट होगा, जिसमें 15 प्रश्न होंगे और कुल 45 अंक होंगे। इसके लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। सेक्शन-IV में DEO पद के लिए स्किल टेस्ट और LDC या JSA पद के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा। Tier-II के सेक्शन-I, II और III में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। कंप्यूटर नॉलेज और स्किल या टाइपिंग टेस्ट क्वालिफाइंग होंगे। इनके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन इन्हें पास करना अनिवार्य होगा। फाइनल मेरिट Tier-II के सेक्शन-I और II में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 30 प्रतिशत, OBC और EWS के लिए 25 प्रतिशत तथा अन्य वर्गों के लिए 20 प्रतिशत निर्धारित हैं।


















