महिला हॉकी में झारखंड की बेटियों का कमाल, वेतन डुंगडुंग ने दागे शानदार 10 गोल

महिला हॉकी में झारखंड की बेटियों का कमाल, वेतन डुंगडुंग ने दागे शानदार 10 गोल

Bhopal- सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने प्रति 1.66 मिनट पर एक गोल के हिसाब से अपने पहले ही मैच में पुडुचेरी को 36=0 गोल से पराजित कर आक्रामक अंदाज में अपनी शुरुआत की है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड के महिला टीम ने आज अपनी शानदार जीत की शुरुआत की है.

दरअसल प्रमिला सोरेंग ने पहले मिनट में ही गोल दाग कर अपना इरादा दिखला दिया था. उसके  बाद हर 1=2 मिनट में गोल कर प्रथम क्वार्टर में कुल 7 गोल , दूसरे क्वार्टर में 11गोल, तीसरे क्वार्टर में 8 गोल और अंतिम क्वार्टर में 10  गोल कर  36=0 से शानदार जीत दर्ज की.

झारखंड की वेतन डुंगडुंग ने तूफानी हवा की तरह कुल 05,12,19,27,29,49,51,52,53और 58 वें मिनट में कुल 10 गोल दागे. जबकि अलबेला रानी ने 02,21,21,29,39,43 और 48 मिनट में कुल सात गोल दागे.

प्रमिला सोरेंग ने 1, 20, 32, 35 और 45वें मिनट में कुल 5 गोल दागे. फुलमनी भेंगरा ने 13,16, 45 और 47 मिनट में कुल चार गोल दागे.

एडलीन बागे ने 7, 44 और 57वें मिनट में कुल तीन गोल दागे. रोशनी डुंगडुंग ने  25, 37 और  59 मिनट में कुल तीन गोल दागे. रेशमा सोरेंग ने  8 और 55 वें मिनट में दो गोल दागे. दीप्ति टोप्पो 18 मिनट और निराली कुजुर ने 23 मिनट में एक-एक गोल दागे.

झारखंड का अगला मैच 9 मई को हॉकी आंध्र प्रदेश के साथ है

झारखंड टीम =अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग,,डिप्टी टोप्पो,सिमता मिंज,अलबेला रानी टोप्पो,प्रमिला सोरेंग,वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज, कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की है.

रिपोर्ट- मदन

जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने के लिए रवाना हुई झारखंड की चार बेटियां

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...