Tata Steel 4th Indian Open Javelin Throw Competition

ओलंपियन अन्नू रानी (उत्तर प्रदेश) ने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा

जमशेदपुर।

जमशेदपुर के जे आर डी टाटा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में 8 मई से शुरु हुई   एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से,

चतुर्थ टाटा स्टील इंडियन ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता सोमवार को  समापन हो गया। शहर में  पहली बार हो रही जेवलिन

प्रतियोगिता में देश भर के 68 प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों- पुरुष, महिला, बॉयज अंडर -16, अंडर -18 और अंडर -20

और गर्ल्स अंडर -16, अंडर -18 और अंडर-20 में भाग लिया।

उद्घाटन दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट   चाणक्य चौधरी

ने कहा कि कंपनी सभी प्रकार के खेलों के लिए बुनियादी संरचना के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर उन्हें खुशी हुई।

उन्होंने इस कार्यक्रम की मेजबानी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और समर्थन देने के लिए एएफआई को धन्यवाद दिया।

ओलंपियन अन्नू ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

प्रसिद्ध भारतीय जेवलिन थ्रो खिलाड़ी और ओलंपियन अन्नू रानी (उत्तर प्रदेश) ने पहले दिन का प्रदर्शन अपने नाम कर

लिया क्योंकि उन्होंने महिलाओं (600 ग्राम) की भाला फेंक स्पर्धा में 63.82 मीटर के थ्रो के साथ अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

को तोड़ते हुए उसे और बेहतर बनाया। लड़कों के (800 ग्राम) अंडर -20 वर्ग में, शीर्ष तीन थ्रोवर्स में मध्य प्रदेश के

विवेक कुमार (68.67 मीटर) और हरियाणा के मनबीर सिंह (66.98 मीटर) थे। तीसरा स्थान झारखंड के आकाश यादव

(62.72 मीटर) ने हासिल किया। लड़कियों के (500 ग्राम) अंडर-16 वर्ग में, दिल्ली की दिशा ने 34.87 मीटर के थ्रो के

साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश की मुस्कान पटेल (34.30 मीटर) ने दूसरा स्थान हासिल किया।

राजस्थान की तनीषा यादव 31.20 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

लड़कों के (700 ग्राम) अंडर-18 वर्ग में हरियाणा के यश ने 67.42 मीटर फेंक कर पहला स्थान हासिल किया,

जबकि हिमांशु मिश्रा (66.40 मीटर) ने दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश के एस यादव 60.92 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

आयोजन के दूसरे दिन बॉयज अंडर-16, गर्ल्स अंडर-18, गर्ल्स अंडर-20 और पुरुषों जैसी श्रेणियों में प्रतियोगिता हुई।

खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन  टाटा स्टील के वाइस  प्रेंसिडेंट रॉ मैटेरियल  डी बी सुंदरा रमम, एथलेटिक्स फेडरेशन

ऑफ इंडिया आदिले जे सुमरीवाला, प्रेसिडेंट, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मालूम हो कि मार्च में पटियाला में पहले नेशनल ओपन थ्रो प्रतियोगिता और पिछले महीने कोझीकोड में फेडरेशन कप

सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बाद यह इस साल भाला फेंक खिलाड़ियों के लिए तीसरी बड़ी प्रतियोगिता है।

इस कैलेंडर को इस तरह डिज़ाइन किया गया है ताकि एथलीटों को इस साल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के

चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने और प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल सके।

विरोधियों को सरयू राय की ललकार, कल आ रहा हूं रांची, प्राथमिकी दर्ज करवाने वाले सीधे भेज सकते हैं जेल

Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img