TATA STEEL : ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता का कियाआयोजन  

जमशेदपुर। विश्व पार्यावरण दिवस को देखते हुए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा स्टील ने स्कूली छात्रों के लिए ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । “ओनली वन अर्थ यानी सिर्फ एक ही है धरती ”  थीम पर आधारित प्रतियोंगिता में लगभग 800 छात्रों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य छात्रों को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की प्रासंगिकता के बारे में जागरूक करना था, जो 5 जून को मनाया जाएगा। हालांकि, टाटा समूह जून के पूरे महीने को सस्टेनिबिलिटी माह के रूप में मनाता है।हर साल टाटा स्टील अपने परिचालन स्थलों पर कई जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से सभी हितधारकों को शामिल करके विश्व पर्यावरण दिवस और सस्टेनिबिलिटी माह मनाती है।इस वर्ष भी इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

टाटा स्टील के एनवायरमेंट मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने साझा रूप से विभिन्न श्रेणियों में छात्रों के लिए आज की ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।

Tata Steel 4th Indian Open Javelin Throw Competition :ओलंपियन अन्नू रानी (उत्तर प्रदेश) ने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा

ड्राइंग प्रतियोगिता की प्रविष्टियों के मूल्यांकन में जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट्स के फैकल्टी राजेश कुमार बाजपेयी ने निर्णायक की भूमिका निभाई वहीं भाषण प्रतियोगिता के दौरान टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस डिपार्टमेंट की प्रीति झा और टाटा स्टील के कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी विभाग के डॉ. हिशमी जमील हुसैन ने जज की भूमिका निभाई। दोनों प्रतियोगिताओं के प्रत्येक वर्ग से शीर्ष तीन विजेताओं को 5 जून को बेल्डीह क्लब जमशेदपुर में पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर टाटा स्टील के एनवायरमेंट चीफ  डॉ. अमित रंजन चक्रवर्ती , टाटा स्टील स्पोर्टस हेड  आशीष कुमार, टाटा स्टील के एनवायरनमेंट हेड अनूप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...