Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर भावुक हुए लोग

रामगढ़ में 28 वर्षीय कविता देवी ने साड़ी पहनकर 1600 मीटर की दौड़ पूरी की, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

Google पर 22Scope चुनें

Ramgarh Viral Video: जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली 28 वर्षीय कविता देवी इन दिनों अपने संघर्ष और हौसले को लेकर चर्चा में हैं। पति के निधन के बाद दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली कविता देवी होमगार्ड बनने की तैयारी कर रही हैं। चार अक्टूबर को उन्होंने रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान में आयोजित होमगार्ड भर्ती प्री-ट्रायल में साड़ी पहनकर 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। करीब 6 मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद उनकी संघर्ष की कहानी सामने आई।

पति के निधन के बाद मजदूरी कर चला रहीं परिवार

कविता देवी के पति लंबे समय से बीमार थे। करीब चार वर्ष पहले उनका निधन हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी कविता देवी के कंधों पर आ गई। वह दैनिक मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। परिवार में उनके ससुर के अलावा कोई अन्य पुरुष सदस्य नहीं है। दो गोतनी में कविता देवी बड़ी हैं। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। इन जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने होमगार्ड में बहाली की तैयारी जारी रखी।

निशुल्क प्रशिक्षण लेकर कर रही थीं तैयारी

होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कविता देवी हथियारा महुआटांड़ स्थित एचएमटी फिजिकल एकेडमी, दुलमी में तैयारी करने लगीं। अकादमी के संस्थापक अजय करमाली के अनुसार, यहां ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को होमगार्ड भर्ती की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। कविता देवी भी इसी प्रशिक्षण का हिस्सा थीं।

साड़ी पहनकर दौड़ीं तो वायरल हो गया वीडियो

चार अक्टूबर को अंकित रनर एकेडमी की ओर से रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान में ओपन टू ऑल होमगार्ड भर्ती प्री-ट्रायल आयोजित किया गया था। कविता देवी साड़ी पहनकर ही 1600 मीटर की दौड़ में शामिल हुईं। उन्होंने करीब 6 मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी की। इसके बाद दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच कविता देवी की मेहनत, संघर्ष और होमगार्ड बनने के उनके जज्बे की चर्चा होने लगी।

वायरल वीडियो के बाद मिली दौड़ की किट

कविता देवी की आर्थिक स्थिति और संघर्ष की जानकारी सामने आने के बाद अंकित रनर एकेडमी रामगढ़ और एचएमटी फिजिकल एकेडमी दुलमी की ओर से उन्हें दौड़ से संबंधित किट उपलब्ध कराया गया। इससे उन्हें होमगार्ड भर्ती की आगे की तैयारी में मदद मिलेगी।

जयराम महतो ने फोन कर बढ़ाया हौसला

डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी कविता देवी के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने फोन पर कविता देवी से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। विधायक ने उन्हें दौड़ से संबंधित जरूरी किट जल्द उपलब्ध कराने की बात कही और बेहतर तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। कविता देवी की कहानी यह बताती है कि पारिवारिक जिम्मेदारियों और मुश्किल परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने अपने लक्ष्य की तैयारी नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और JPSC नियुक्ति पर अटक गया फैसला?

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कविता देवी कौन हैं और उनका वीडियो क्यों वायरल हुआ?

कविता देवी दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की 28 वर्षीय महिला हैं। 4 अक्टूबर को उन्होंने साड़ी पहनकर होमगार्ड भर्ती प्री-ट्रायल में 1600 मीटर की दौड़ पूरी की, जिसे लगभग 6 मिनट 45 सेकंड में पूरा किया। यह दौड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

कविता देवी को होमगार्ड बनने के लिए प्रशिक्षण कहां से मिला?

कविता देवी को हथियारा महुआटांड़ स्थित एचएमटी फिजिकल एकेडमी, दुलमी में निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। अकादमी के संस्थापक अजय करमाली द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को होमगार्ड भर्ती की तैयारी के लिए यह निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

कविता देवी किन कठिनाइयों का सामना कर रही हैं?

कविता देवी के पति का लगभग चार वर्ष पहले निधन हो गया। तब से वह दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। परिवार में उनके ससुर के अलावा कोई अन्य पुरुष सदस्य नहीं है और उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

कविता देवी को वायरल वीडियो के बाद क्या सहायता मिली?

वायरल वीडियो के बाद अंकित रनर एकेडमी रामगढ़ और एचएमटी फिजिकल एकेडमी दुलमी की ओर से उन्हें दौड़ से संबंधित किट उपलब्ध कराया गया। विधायक जयराम महतो ने भी उन्हें फोन पर प्रोत्साहित किया।

बिहार के 551 आदर्श विद्यालयों में क्या बदल रहा है? आधुनिक...

पटना: बिहार के मॉडल स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद, कला, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के...

सोनपुर में 1,000 करोड़ से बदलेगी बाबा हरिहरनाथ मंदिर की तस्वीर,...

पटना: बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले-2026 का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोनपुर...

नालंदा में बनी फिल्म ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ IFFI के...

गोवा: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की पहल तेज होती नजर आ रही है। महोत्सव...