रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 2021 में मैट्रिक और इंटरमीडिएट में असफल हुए विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन की तैयारी कर ली है। खबर के अनुसार सितंबर माह में परीक्षा आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा में 34000 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर झारखंड सरकार की ओर से विभिन्न राज्य के बोर्डों की तर्ज पर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का परिणाम इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर जारी किया गया है और झारखंड के इतिहास में पहली बार बेहतर परीक्षा परिणाम आया है। 9वीं और 12वीं को आधार बनाकर परीक्षार्थियों को प्रमोट किया गया है। बावजूद इसके मैट्रिक में 17,647 और इंटर में 34 हजार परीक्षार्थी असफल हुए है। इसमें से 22000 असफल परीक्षार्थियों ने विशेष परीक्षा देने के लिए आवेदन दिया है। .झारखंड एकेडमिक काउंसिल और शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया है कि उनके मार्कशीट में पूरक या कंपार्टमेंटल नहीं लिखा जाएगा। बल्कि सामान्य विद्यार्थियों की तरह ही मार्कशीट दिया जाएगा। साथ ही, परीक्षा के एक सप्ताह के अंदर रिजल्ट का प्रकाशन भी कर दिया जाएगा। कोविड-19 गाइडलाइन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में यह परीक्षा आयोजित होगी। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे है।
रिपोर्टः- करिश्मा


















