Dumka News: दुमका में कोयला खदान की ड्रिलिंग का विरोध, पुलिस पर पथराव में 10 जवान घायल

 दुमका के शिकारीपाड़ा में प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्राम सभा में हंगामा हुआ। पुलिस पर पथराव में 10 जवान घायल, दो की हालत गंभीर।


Dumka News दुमका: झारखंड के Dumka जिले में प्रस्तावित कोयला खदान के लिए ड्रिलिंग को लेकर आयोजित ग्राम सभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपारा-कल्याणपुर में ग्रामीणों के विरोध के बीच स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया, जिसमें जिला पुलिस और स्पेशल आर्म्ड पुलिस (SAP) के 10 जवान घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dumka News:कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्राम सभा में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बादलपाड़ा-कल्याणपुर में प्रस्तावित कोयला खदान में बोरिंग और ड्रिलिंग के लिए रविवार को ग्राम सभा आयोजित की गई थी। इसमें कोल कंपनी के कुछ अधिकारी भी शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने प्रस्तावित खदान का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा से प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का विरोध और उग्र हो गया। हालात बिगड़ने की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर भेजा गया।

Dumka News:अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस पर किया पथराव, 10 जवान घायल

बताया जा रहा है कि देर शाम अंधेरा होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में जिला पुलिस बल और SAP के जवान घायल हो गए। घायलों को पहले शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल पुलिसकर्मियों में आनंद मुर्मू, चार्ल्स मुर्मू, फूल कुमार यादव, विनोद दास, मुन्ना कुमार, शिवजी यादव, अनिल दास, पूनम देवी और अमरनाथ कुमार के नाम सामने आए हैं। दो जवानों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनके पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

Dumka News:प्रभारी उपायुक्त ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद दुमका के डीडीसी अनिकेत सचान अस्पताल पहुंचे। वह फिलहाल उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अनिकेत सचान ने बताया कि प्रस्तावित कोयला खदान को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान हंगामा हुआ और पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Giridih Double Murder: गिरिडीह में ससुर और बहू की टांगी से...

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के खावा में ससुर और बहू की टांगी से हत्या कर दी गई। परिजनों ने बासुदेव मंडल पर...

Army Job Fraud: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 7...

झारखंड और बिहार के सात युवकों से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया...

Jharkhand News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 877 माध्यमिक आचार्यों...

 झारखंड में 877 माध्यमिक आचार्यों को हाईकोर्ट के आदेश और काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से...