Advertisment

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का किया दावा

वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा हो गया है. सर्वे में शिवलिंग मिला या नहीं

इसको लेकर अलग-अलग दवा किया जा रहा है.

हिंदू पक्ष के वकील ने दावा करते हुए कहा कि हमें सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है.

इसके साथ ही तालाब में भी अहम साक्ष्य मिलने की बात कही है.

हालांकि मुस्लिम पक्ष ने इन सब से इनकार किया है.

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज शर्मा ने कहा कि

आज बहुत संक्षिप्त कार्यवाही होनी थी, वो पूरी हो गई है. रिपोर्ट 17 मई को पेश की जाएगी.

आज जो शिवलिंग मिला है उसे संरक्षित कराने के लिए वकीलों की टीम न्यायालय पहुंची है.

हिंदू पक्ष ने दावा करते हुए कहा नंदी के मुख के सामने

मस्जिट के वजू से 12 फीट 8 इंच व्यास का शिवलिंग मिला है.

कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चल रहे सर्वे के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी.

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और पी एस नरसिम्हा की बेंच करेगी सुनवाई

अंजुमन इंतजामिया मस्जिद की मैनेजमेंट कमिटी ने याचिका दाखिल की है.

निचली अदालत से जारी सर्वे के आदेश को 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के खिलाफ बताया है.

शिवलिंग की प्रोटेक्शन के लिए जाएंगे कोर्ट

बता दें कि हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कहा था कि कुएं के अंदर सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है.

विष्णु जैन ने आगे कहा कि अब वे शिवलिंग की प्रोटेक्शन लेने सिविल कोर्ट जा रहे हैं.

वहीं हिंदू पक्ष की तरफ से सोहनलाल ने कहा कि मस्जिद में बाबा मिल गए. वही बाबा जिनकी नंदी प्रतीक्षा कर रहे थे. सोहनलाल ने मीडिया के सामने आगे कहा कि जैसे ही मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिला वहां हर हर महादेव के नारे लगने लगे. लोग खुशी से नाचने लगे. सोहनलाल ने यह भी कहा कि अब पश्चिमी दीवार के पास जो मलबा है उसकी जांच की मांग उठाई जाएगी.

शिवलिंग का मुंह नंदी की तरफ है

वहीं कुएं वाली बात पर सवाल पूछे जाने पर हिंदू पक्ष की तरफ से ही मोहन यादव ने कहा कि ज्ञानवापी में वजूखाने या तालाब में 12 फीट 8 इंच व्यास का शिवलिंग मिला है जो अंदर काफी गहरा हो सकता है. कहा गया कि इस शिवलिंग का मुंह नंदी की तरफ है और वजूखाने का पूरा पानी निकालकर इसे देखा गया था.

आरपी सिंह को सर्वे टीम से हटाया गया

इससे पहले सर्वे की टीम जब ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर जा रही थी, तब टीम के सदस्य आरपी सिंह को रोक लिया गया था. उन्हें आज तीसरे दिन के सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया. आरपी सिंह पर सूचनाएं लीक करने का आरोप लगा है. सिंह पर सर्वे की बातों को बाहर बताने के आरोप लगे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, आज सर्वे टीम नंदी के सामने बने तालाब रूपी कुएं की तरफ गई. इससे पहले रविवार को हुए सर्वे में पश्चिमी दीवार, नमाज स्थल, वजू स्थल, के अलावा तहखाने में भी सर्वे किया गया था.

कल कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी टीम

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोर्ट ने 12 मई को बड़ा फैसला सुनाया था. कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, अदालत ने कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा के अलावा विशाल कुमार सिंह को भी कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया था. इसके अलावा अजय सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर बनाया गया था. कोर्ट ने 17 मई तक सर्वे की कार्रवाई पूरी करके रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था.

दूसरे दिन देर तक चला था सर्वे

इससे पहले रविवार को भी ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था. दूसरे दिन सर्वे का काम 12 बजे पूरा होना था, लेकिन सर्वे निर्धारित समय से अधिक वक्त तक चला. दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबदों और दीवारों का सर्वे हुआ था. इससे पहले सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट के आदेश पर सर्वे के लिए वादी और प्रतिवादी पक्ष के साथ ही कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रतिनिधियों का दल ज्ञानवापी मस्जिद पहुंचा था.

जदयू ने की राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...