Advertisement
Advertisement

पूर्णिया में हादसा : स्कॉर्पियो पानी भरे गड्ढे में गिरी, 8 की मौत

पुर्णिया।

बिहार के पूर्णिया में एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्डे में गिर जाने से उसमे सवार 8 लोगों की मौत मौंके पर हो गई हैं.वही दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. जिनका इलाज स्थानिय अस्पताल में चल रहा हैं. बताया जाता है कि स्कार्पियों में सवार सभी लोग तिलक च़ढ़ा तक लौट रहे थे कि पूर्णिया के पास यह घटना हो गई. घटना पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ ओपी के कंजिया मिडिल स्कूल के पास की है. घटना के बाबत बायसी एसडीएम कुमारी तौसी ने बताया हादसे का शिकार हुए सभी लोग रिश्ता करके खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव वापस किशनगंज जिला के नूनिया गांव जा रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हुआ.

अचानक लोगों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में गिर गई जिसमें से अब तक 8 लोगों का शव बरामद किया गया है . जबकि दो लोग जिंदा निकाले गए हैं. पुलिस और राहत व बचाव टीम मौके पर मौजूद है. शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद चल रही है.

यह भी पढ़े – INDIAN RAILWAY : आज स्टील एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेनें रद्द

कंजिया के मुखिया समरेन्द्र घोष ने बताया कि घटना स्थल पर काफी तीखा मोड़ है. शनिवार की अहले सुबह करीब दो से ढाई बजे के बीच यह हादसा हुआ है. किशनगंज की ओर जा रही स्कॉर्पियो तीखा मोड़ होने के कारण अनियंत्रित हो गई है पानी से भरे बड़े गड्ढे में गिर गई.  मुखिया ने बताया कि शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जाएगा. आशंका है कि कुछ और लोग पानी में डूबे हो सकते हैं। इसलिए गोताखोर बुलाकर तलाश कराई जा रही है. सीओ राजशेखर तलाशी करवा रहे हैं.

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...