डायरिया से भाई-बहन की मौत

गया : जिले के टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र की बरसौना पंचायत के जयपुर गांव में डायरिया से एक घर के दो सहोदर भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों में 19 वर्षीय मुकेश कुमार और 17 वर्षीय दीपिका कुमारी शामिल है। भाई इंटर में और बहन दसवीं में पढ़ाई कर रही थी। इस गांव में डायरिया से आधा दर्जन लोग पीड़ित हैं। पीड़ित लोगों में गोरु मांझी का 45 वर्षीय पुत्र किरचण मांझी, किरचण मांझी की 6 वर्षीय पुत्री रिक्की कुमारी, अवधेश मांझी, विनोद मांझी का 4 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी शामिल हैं।

पीड़ित सभी लोगों का इलाज ग्रामीण चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। इधर, सूचना पाते ही पीएचसी प्रभारी डॉ. उमेश कुमार दिवाकर ने गांव में चिकित्सक टीम भेजा। चिकित्सा टीम गांव में ही कैम्प कर डायरिया पीड़ित लोगों का इलाज कर रही है।

रिपोर्ट :  पुरुषोत्तम कुमार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

साप्ताहिक राशिफल (23 नवंबर से 29 नवंबर 2026): मेष से मीन...

23 नवंबर से 29 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 23 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

भगवान बुद्ध के विचार आने वाले 2500 वर्षों तक रहेंगे प्रासंगिक,...

पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया को युद्ध और...