मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्ति को पिकअप वैन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

आक्रोशितों ने किया एनएच 139 जाम

औरंगाबाद : जिले के ओबरा थाना स्थित सदीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्ति को पिकअप वैन ने रौंद डाला। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौका देख पिकअप वैन भाग निकला। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के एनएच 139 पर सदीपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान सदीपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह तथा जगदीश सिंह के रूप में हुई है।

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गये और एनएच 139 को घंटों जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना की पुलिस और सीओ मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया। मृतक के परिवार को मुआवजे देने की भी बात कही है। वहीं ओबरा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।

रिपोर्ट : दीनानाथ

UPSC PT पास अभ्यर्थियों के लिए Jharkhand सरकार की डेढ़ लाख...

 झारखंड में UPSC PT पास SC और ST अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू की तैयारी के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता मिलती...

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...