अग्निवीर योजना के विरोध में जनाधिकार छात्र परिषद ने पटना विश्वविद्यालय ने जड़ा ताला

Patna- बिहार में अग्निवीर योजना का विरोध अभी थमा नहीं है. जनाधिकार छात्र परिषद ने पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज और  पटना कॉलेज के गेट में ताला लगा कर विरोध किया है. इस मौके पर छात्रों ने केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और सड़क को जाम कर दिया. बाद में  प्रशासन के हस्तक्षेप से मामले को शांत करवाया गया. इस अवसर पर जनाधिकार छात्र परिषद के अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेती, तब तक जनाधिकर छात्र परिषद चरणबद्ध योजना बनाकर इसका विरोध करते रहेगी.

बता दें कि अग्निवीर योजना का देश के दूसरे हिस्सों की तरह बिहार में भी व्यापक विरोध हो रहा है. राजद, कांग्रेस, माले और दूसरे विपक्षी दलों की ओर से भी आन्दोलनरत छात्रों को समर्थन मिल रहा है. वैसे इन दलों की ओर से छात्रों से हिंसा से दूर रहने की अपील की जा रही है. लेकिन छात्रों के शांतिपूर्ण प्रर्दशन को समर्थन दिया जा रहा है. अग्निवीर योजना को लेकर राजद ने भी सड़क पर उतर विरोध करने की घोषणा की है.

रिपोर्ट- प्रणय राज

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...