Advertisment

द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन, नामांकन से पहले भगवान बिरसा, महात्मा गांधी और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

New DelhiPresidential Election: एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. पहले सेट में पीएम मोदी उनके प्रस्तावक और राजनाथ अनुमोदक बनेंगे. ओडिशा से दिल्ली पहुंचे द्रौपदी मुर्मू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. दिल्ली पहुंचते ही द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा, महात्मा गांधी और अंबेडर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू चार सेट में अपना नामांकन करेंगी. पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अनुमोदक होंगे, इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं. इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावक का नाम है और 60 अनुमोदक का. यानी हर सेट में कुल 120 नाम होगा. जबकि दूसरे सेट में जेपी नड्डा प्रस्तावक हैं. इसमें भी प्रस्तावक के तौर पर 60 नाम हैं और 60 अनुमोदक हैं. इस सेट में योगी, हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री प्रस्तावक हैं.

यहां बता दें कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की ओर से वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय संभाल चुके यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. द्रौपदी मुर्मू का मुख्य मुकाबला यशवंत सिन्हा से ही होना है.

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...