Ranchi: पूजा सिंघल के जमानत याचिका पर ईडी ने मांगा समय

रांची : निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के जमानत याचिका के मामले में ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई.

जिसमें ईडी की तरफ से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई है.

अदालत ने ईडी की मांग को स्वीकार करते हुए 4 जुलाई तक का समय दिया है.

11 मई को ईडी ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि मनी लाउंड्रिंग मामले आरोप में 34 दिनों से पूजा सिंघल जेल में बंद है.

ईडी की टीम ने 11 मई को गिरफ्तार किया था. 14 दिनों की पूछताछ के बाद 25 मई को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया था. तब से जेल में हैं. इस दौरान दो बार आई जून तथा 22 जून को उनकी हिरासत अवधि बढ़ायी गयी.

सीए सुमन कुमार को 7 मई को किया था गिरफ्तार

अगली सुनवाई पांच जुलाई को निर्धारित है और इसके पहले उन्होंने जमानत याचिका दाखिल कर दी है. यहां बता दें कि उनके सीए सुमन कुमार को भी सात मई को गिरफ्तार किया गया था. वह पूजा सिंघल के साथ जेल में बंद है.

कई डीएमओ ने खोले राज

ईडी की दबिश और लगातार पूछताछ में झारखंड के कई जिलों के जिला खनन पदाधिकारियों ने पूजा सिंघल के भ्रष्टाचार की पुष्टि की है. पैसे के लेनदेन समेत अबतक पूजा सिंघल द्वारा की गई काली कमाई का काला चिट्ठा ईडी को पता चल चुका है. ईडी ने इनकी निशानदेही पर प्रेम प्रकाश, निशिथ और विशाल चौधरी के यहां छापेमारी की. इस दौरान जांच एजेंसी को करोड़ों रुपये के निवेश संबंधी सनसनीखेज दस्तानवेज हाथ लगे हैं.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...