Ranchi-पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के दामाद के खिलाफ ईडी ने तय किया आरोप पत्र

Ranchi-मनी लाउंड्रिंग के आरोप में पूर्व मंत्री सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह के दामाद नागेंद्र मोहन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है. ईडी की विशेष अदालत ने आरोपी नगेंद्र मोहन सिंह के खिलाफ आरोप तय कर दिया है. बता दें कि इसी महीने की 18 तारीख को कमलेश सिंह के बेटे सूर्य सोनम सिंह एवं बेटी अंकिता सिंह के खिलाफ आरोप तय किया गया था.

उस दिन आरोपी नरेंद्र मोहन सिंह अदालत में उपस्थित नहीं हो पाए थे. अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था. जिसके बाद उस पर आरोप तय किया गया. अब मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से तीनों के खिलाफ गवाह प्रस्तुत करेगा. इसके लिए अदालत ने पांच जुलाई की तारीख निर्धारित की है. आखिरकार कमलेश सिंह के बेटे सूर्य सोनल सिंह बेटी अंकिता सिंह एवं दामाद के खिलाफ 12 साल बाद मामले में आरोप गठित किया गया.

आरोप गठन के बिंदु के सुनवाई के दौरान आरोपी  कोर्ट में मौजूद था. अदालत ने उसके ऊपर लगे आरोपों से संबंधित सवाल पूछा. जिसे  इंकार किया. कहा मामले में निर्दोष हैं. मामले में आगे ट्रायल फेस करेंगे. इसके बाद अदालत ने आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी की.   कमलेश सिंह उनकी पत्नी मधु सिंह  उनके बेटे, बेटी एवं दामाद पर 5.83 करोड़ रुपये का मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप है.  जानकारी हो कि प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 10 अक्तूबर 2009 को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था. जांच में इनलोगों का नाम आया था

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...

 Ranchi Railway Station: रांची रेलवे स्टेशन का South Terminal दिसंबर तक...

 रांची रेलवे स्टेशन के साउथ टर्मिनल का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। 443 करोड़ की परियोजना के तहत दिसंबर तक...

CID Jharkhand: खूंटी में 22.46 लाख के फर्जी वेतन घोटाले की...

 खूंटी के स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियन में 22.46 लाख रुपये की फर्जी वेतन निकासी की CID जांच शुरू हुई है। एक आरोपी गिरफ्तार और...