रोहतास डीएम ने जमीन पर बैठकर बच्चों की ली क्लास

रोहतास : रोहतास में प्रशासन क्षेत्र के विकास के लिए नीत नये प्रयोग कर रही है.

कभी ग्रामीणों से सीधे मुखातिब होकर तो कभी गांवों में रात बिताकर.

ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं.

रोहतास जिलाधिकारी आज-कल बच्चों की शिक्षा के प्रति काफी सजग दिख रहे हैं.

डीएम ने बुधवार को जमीन पर बैठकर बच्चों की क्लास लगाई.

उन्होंने जमीनी हकीकत जानने के लिए जमीन पर बैठकर बातचीत की.

साथ ही शिक्षकों द्वारा पढ़ाये जाने वाले सिलेबस की भी जानकारी ली. उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब भी किए.

rohtas dm1 22Scope News

आंगनवाड़ी केंद्रों की दुकानों का किया निरीक्षण

बता दें कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजना तथा उनकी गुणवत्ता के लिए रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की दुकानों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में सेविकाओं और बच्चों से जानकारी ली. बच्चों को होनेवाली समस्याओं के बारे में जाना.

अपनी कार्यशैली से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं डीएम

डीएम की कार्यशैली से एक ओर जहां विभागीय अधिकारियों में हड़कंप है वहीं स्थानीय लोगों में काफी खुशी है. हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करने के कारण रोहतास डीएम आज क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. बता दें कि रोहतास जिला के विभिन्न इलाकों में सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं की जांच के लिए अलग-अलग 19 टीम बनाई गई है. जो लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर योजनाओं की जांच कर रही है एवं जहां कहीं भी गड़बड़ी पाई जा रही है, उस पर कार्रवाई हो रही है. इसी क्रम में 6 जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से शोकाज भी पूछा गया हैं. लगातार शिकायतें मिल रही है कि जब दुकानदार लोगों को कम वजन अनाज आपूर्ति कर रहे हैं.

रिपोर्ट: दयानंद

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...