गये दिन अंनत सिंह और सूरजभान के, अब मैं चलाउंगा लाठी-सोटा- गोपाल मंडल

Patnaअपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अब एक और बयान दिया है. गोपाल मंडल ने कहा है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह एवं सुरजभान सिंह के दिन अब लद गये, यह दौर तो गोपाल मंडल का है.

दरअसल गोपाल मंडल आज गेरुआ रंग का गमछा पहनकर राष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान करने पहुंचे थे. इसको लेकर मीडिया कर्मियों ने सवाल किया  कि क्या वह भाजपा ज्वाइन करने जा रहे है, इस प्रश्न का जवाब देते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि बीजेपी में दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल के अलावा कई सारे कलर हैं, जबकि राजद सिर्फ यादवों की पार्टी है. और जदयू से अनंत सिंह और सूरजभान निकाल चुके हैं, तो यहां सिर्फ गोपाल मंडल है. इसलिए यह दौर अब गोपाल मंडल का है.

गोपाल मंडल ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लाठी डंडा चलाने वालेअंनत सिंह और सुरजभान तो पार्टी से निकल गये, अब एक हमही न बचे हैं जो लाठी डंडा चलाएंगे, चार-चार बार विधायक रहें है, अपनी कार्यकुशलता और व्यवहार के बल पर जनता का विश्वास जीता है, सरकार के समर्थन में और व्यवस्था के विरोध में बोलता रहा हूं.

यहां बता दें कि इसके पहले भी गोपाल मंडल विवादित बयान देते रहे हैं, कई बार तो सार्वजनिक स्थानों पर उनका डांस भी चर्चा में रहता है, एक बार तो गोपाल मंडल ने मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार से भी कहा था कि सब कुछ कहिये, लेकिन डांस करने से मत रोकिये, क्योंकि किसी गीत की धून सुनते ही मेरा पैर नहीं रुकता. इसके कदमताल खुद ही बढ़ने लगते हैं, इस मामले में मैं पूरी तरह बेबस हूं.

रिपोर्ट- शक्ति

Saffrn

Trending News

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img