बीजेपी विधायक ने स्पीकर से पूछा कि आपके तीन विधायक कहां हैं, जानिए रवींद्रनाथ महतो ने क्या दिया जवाब

रांची : मानसून सत्र के दूसरे दिन बीजेपी विधायक भानू प्रताप साही ने वेल में आकर स्पीकर से

पूछा कि आपके तीन विधायक कहां हैं.

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि आसन से ज्यादा जानकारी आप सभी के पास होगा कि

सभी लोग कहां हैं आप लोग जहां बुलाये थे वहीं होंगे.

इस दौरान बीजेपी के विधायक लगातार विरोध कर रहे थे.

सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर सदन में हंगामा

बीजेपी विद्यायक बिरंचि नारायण अपने सीट पर चढ़ कर खड़े हो गए थे.

लगातार हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की

कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

उसके बाद फिर जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की

मांग को लेकर बीजेपी के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. बीजेपी विधायक वेल में उतरकर नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

दीपिका पांडेय ने जीएसटी को लेकर उठाया सवाल

कॉंग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने जीएसटी को लेकर पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य, भवन निर्माण विभाग आदि में कार्य कर रहे संवेदकों को जीएसटी प्रतिपूर्ति नहीं करने को लेकर सवाल उठाया. इसके जवाब में मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह मामला हाई कोर्ट में लंबित है. सितम्बर महीने में इस मामले में फैसला आ जायेगा, उसके बाद कर दिया जाएगा. कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने पिछड़ों को आरक्षण को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं मिला, लेकिन आगामी नगर निगम और नगर परिषद के चूनाव में इसका लाभ मिलना चाहिए.

विधायकों की कीमत मैमना की तरह लगाया गया- सीपी सिंह

पकड़े गये विधायकों के पैसे के स्रोत पर सीपी सिंह ने कहा कि अब तो जांच हो रही है. हम तो कह रहे हैं कि इसकी जांच के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को दे दे वे पता कर लेंगे कि पैसे का स्रोत क्या है. 48 लाख के साथ पकड़े गये तीन विधायकों की बात हमें नहीं पच रही है. विधायकों की कीमत मैमना की तरह लगाया गया है. कांग्रेस का स्तर बहुत नीचे गिर गया है. उन्होंने कहा कि मेरी नजर में उन्हें फंसाया गया है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

बीजेपी विधायक ने स्पीकर से पूछा कि आपके तीन विधायक कहां हैं

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...