डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया झंडोत्तोलन, जानें भ्रष्टाचार पर पीएम के बयान पर ललन सिंह क्या बोले

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में झंडोत्तोलन किया.

राजद प्रदेश कार्यालय में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने झंडा फहराया.

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राबड़ी आवास में झंडोत्तोलन किया गया.

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,

पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव सहित कई राजद नेता मौजूद रहे और झंडे को सलामी दी.

lalan singh 2 22Scope News

दलगत भावना से ऊपर उठकर मनाना चाहिए स्वतंत्रता दिवस- ललन सिंह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आज देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है.

सभी लोगों को दलगत भावना से ऊपर उठकर स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए.

वहीं प्रधानमंत्री के संबोधन पर उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार और परिवारवाद की

जो बात यह कर रहे हैं इनसे जरा पूछिए की स्वतंत्रता में उनका योगदान क्या है.

यह देश सभी लोगों का है और देश में आपसी भाईचारे बनाए रखना चाहिए.

vijay sinha1 22Scope News

कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने फहराया झंडा

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया और झंडे को सलामी दी. वहीं इस दौरान बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा भी मौजूद रहे.

vijay sinha 22Scope News

मुझपर विरोधी को सहयोग करने का लगा आरोप- विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने आज स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया. विधानसभा में तिरंगा फहराने के बाद अध्यक्ष विजय सिन्हा ने संबोधन किया, जिसमे उन्होंने अपने 20 महीने के पूरे कार्यकाल को समझाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 महीने के कार्यकाल में हमने विधायकों के सम्मान और उनके हक के लिए काम किया है. इसके बावजूद मुझपर विरोधी को सहयोग करने का आरोप लगा दिया गया.

बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी हम बिना डर के काम करते रहे हैं. आपको बता दें, विधानसभा अध्यक्ष बीजेपी कोटे से आते हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा. उन्होंने कहा कि मैंने पूरी निष्ठा के साथ अपना काम किया है, लेकिन आरोप लगाने वाले को कोई रोक नहीं सकता.

पटना समाहरणालय और आयुक्त कार्यालय में झंडोत्तोलन

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय पटना और आयुक्त कार्यालय पटना में झंडोत्तोलन किया गया. पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने समाहरणालय में, वहीं आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि ने आयुक्त कार्यालय में झंडोत्तोलन किया और झंडे को सलामी दी.

रिपोर्ट: शक्ति/प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP News: आज रांची पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठनात्मक...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।Jharkhand BJP...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...

Ranchi Rail Traffic Update: झारखंड में रेल परिचालन प्रभावित, चार जोड़ी...

धनबाद मंडल के जसीडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img