ललन सिंह का लालू यादव पर तीखा हमला, कहा- पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त…

पटना : केंद्रीय मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और उनके पूरे परिवार पर तीखा हमला किया है। बता दें कि बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है। वहीं कल प्रधानमंत्री बिहार के दौरे पर आए थे। जबकि कांग्रेस की तरफ से वोट चोरी के लेकर वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई है।

Goal 7 22Scope News

मोदी सरकार ने पकड़ लिया,वाह रे बिहार में शासन करने वालों का सपना – ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। पिता लालू यादव का भ्रष्टाचार में जेल जाना और आना, जमानत होने पर हाथी पर चढ़कर निकलना। चारा खाने वाला भी स्वतंत्रता सेनानी हो गया। पुत्र तेजस्वी यादव होश संभालते ही नौकरी के बदले जमीन लिखवाकर गरीबों का खून चूसकर आनंद ले रहे हैं। मोदी सरकार ने पकड़ लिया। वाह रे बिहार में शासन करने वालों का सपना, भ्रष्टाचारियों का बौखलाना बाजिब है, प्रधान कोतवाल डंडा लेकर जो खड़ा है। बता दें कि एक फोटो जारी किया है जिसमें लालू यादव हाथी पर चढ़े हुए हैं।

यह भी देखें :

ललन सिंह ने कहा- INDIA गठबंधन कर्नाटक, तेलंगना और पश्चिम बंगाल में जीत पर क्यों नहीं बोलते हैं?

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अभी थोड़ी देर पहले एक और ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र के हत्यारे परिवार के युवराज बिहार में भ्रष्टाचारियों के साथ गले से गले मिलकर घुम रहे हैं। घुसपैठियों के बहाने फर्जी मतदाता के दम पर लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं। कर्नाटक, तेलंगना और पश्चिम बंगाल में जीत पर क्यों नहीं बोलते हैं? प्रधान कोतवाल ने लोकतंत्र के फर्जीवाड़ा को पकड़ लिया… और डंडा लेकर खड़े हो गए। अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी स्वभाविक है- बौखलाहट जो है। बिहार की जनता सजग है, सब देख रही है, सफाया तय है।

Lalu Yadav 1 2 22Scope News
ललन सिंह ने कहा- INDIA गठबंधन कर्नाटक, तेलंगना और पश्चिम बंगाल में जीत पर क्यों नहीं बोलते हैं?

यह भी पढ़े : ललन सिंह का राहुल पर निशाना, कहा- हार चुके हैं चुनाव इसलिए बोल रहे हैं अनाप-शनाप

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...