बरौनी-कटिहार रेलखंड पर युद्ध स्तर पर चल रहा कार्य, मिट्टी धंसने से परिचालन हो गया था ठप

बेगूसराय­: बरौनी कटिहार रेलखंड पर मिट्टी धंसने की वजह से रेल ट्रैक धंस गया था जिस वजह से परिचालन डाउन लाइन पर बाधित था। मिट्टी धंसने के करीब 60 घंटे बाद मरम्मति के बाद रेल पटरी पर ट्रायल के रूप में मालगाड़ी को शुक्रवार की सुबह धीमी गति से पार कराया गया। उम्मीद की जा रही है कि शाम तक बरौनी कटिहार रेलखंड के डाउन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन सुचारू रुप से शुरू हो जाएगा। सोमवार की रात ही बरौनी कटिहार रेल खंड के साहेबपुर कमाल और उमेश नगर स्टेशन के बीच पिलर संख्या 134 के करीब 30 मीटर में रेलवे ट्रैक धंस गया था जिस वजह से डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हो गया था। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द करनी पड़ी थी वहीं करीब दो दर्जन ट्रेनों का रूट चेंज करना पड़ा था। अभी भी रेलवे ट्रैक को ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, उम्मीद है जल्दी ही परिचालन सुचारू रुप से शुरू हो जाएगा।

रिपोर्ट-सुमित

ढिबरा चुनने गई किशोरी की मिट्टी धंसने से मौत

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...