Advertisement
Advertisement

यह धरना नहीं निशिकांत के खिलाफ समर का शंखनाद है- दीपिका पांडे

Mahagamma-विधायक दीपिका पांडे सिंह ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर पलटवार करते दावा किया है कि

इस सड़क की देखभाल के लिए भारत सरकार की ओर से कोई राशि झारखण्ड सरकार मुहैया नहीं करवायी गयी है. किसी प्रकार का आवंटन प्राप्त नहीं है.

सांसद गोड्डा को शर्म आनी चाहिए-विधायक दीपिका पांडे सिंह

सचिव, पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड द्वारा राज्य निधि से गड्ढे भरने का कार्य प्रारंभ किया गया है.

दीपिका पांडे सिंह सांसद निशिंकात दुबे पर तंज कसते हुए कहा

कि सिर्फ मौखिक जानकारी से बात नहीं बनेगी सांसद निशिकांत ड़ुबेय महोदय!  

सांसद गोड्डा को शर्म आनी चाहिए.

यह गोड्डा की जनता को सुविधाएं प्रदान करने का मुद्दा है, लेकिन आप तो आरोप प्रत्यारोप में लग गए.

समस्या के समाधान की दिशा में आपने कोई प्रयास किया ही नहीं.

जिस गोड्डा की जनता ने आपको मुकुट पहनाया उसका तो सम्मान करें.

मुकुट का बोझ सर से अधिक आत्मा पर होता है,

सांसद महोदय बेहतर होगा जन मुद्दों का निराकरण करने की दिशा में कार्य करें.

केंद्र सरकार ने आवंटन कर दिया था तो आपने आगे बढ़कर कार्य प्रारम्भ क्यों नहीं करवाया.

यदि आप  सड़क निर्माण में लग जाते तो लोग आपको दुआएं देतें.

दीपिका पांडे सिंह ने कहा आपकी बात मान लेता हूं कि मैं नेतागिरी कर रही हूं,

लेकिन एक बार यहां आकर जनता का सामना तो कीजिये.

लोग कितनी इज़्ज़त करते हैं सब चरितार्थ हो जाएगा और फिर खुद पर शर्म आएगी आपको.

अडानी का पावर प्लांट लगवा कर बिजली बांग्लादेश भेजने की तैयारी में जुटे हैं आप,

लेकिन महागामा की जनता एक सड़क की मरम्मती के तरस रही है.

इस जनता के सिर्फ सड़क ही तो मांगी है, इतना अनादर क्यों

इस जनता ने सड़क की ही तो मांग की है, फिर इनका अनादर क्यों?

दीपिका पांडे ने कहा कि यह धरना नहीं गोड्डा सांसद के खिलाफ जन आक्रोश का समर शंख है, जो बज चुका है,

इसकी आवाज दूर तलक जायेगी.

बेहतर होगा एक जन प्रतिनिधि की परिभाषा को सार्थक करें.

बड़बोला पन से काम नहीं चलेगा. केंद्र आपका फिर सड़क की ऐसी स्थिति क्यों?

रिपोर्ट शाहनवाज

संघर्ष मोर्चा की धमकी, वेतनमान का निर्णय ले हेमंत सरकार

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...