सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, डॉक्टर समेत 4 की मौत

जेडीयू के जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा के भतीजे डॉ. आनंद प्रकाश समेत चार की हुई मौत

रोहतास : सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ.

हादसे में जिले के जेडीयू के जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा के भतीजे तथा

डेहरी शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ निर्मल कुमार कुशवाहा के पुत्र डॉ. आनंद प्रकाश की

सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान

उनके साथ बीएमडब्ल्यू में सवार तीन और लोगों की भी मौत हो गई.

BMW के उड़े परखच्चे

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नारायण मेडिकल हॉस्पिटल कॉलेज में कार्यरत

डॉ आनंद प्रकाश अपनी बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर अपने एक रिश्तेदार व दो दोस्तों के साथ दिल्ली जा रहे थे. तभी उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ तथा सुल्तानपुर के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़ी कंटेनर से बीएमडब्ल्यू कार की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.

accident1 22Scope News

सुल्तानपुर: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में परिजन उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं.

वहीं उनके पिता डॉक्टर निर्मल कुमार के क्लीनिक व आवास पर लोगों की

भारी भीड़ जमा हो गयी थी. बता दें कि मृतक डॉक्टर आनंद प्रकाश अपने

चार भाइयों में सबसे छोटे थे वही उनकी शादी 2 साल पहले हुई थी.

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिनकी मौत हुई है

उनमें आनंद प्रकाश (35 वर्ष), अखिलेश सिंह (35 वर्ष), दीपक कुमार (37 वर्ष), भोला कुशवाहा शामिल है.

फैजाबाद जा रहे थे सभी लोग

परिजन के अनुसार, आनंद कुमार अपनी बीएमडब्ल्यू कार से बड़े चाचा पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह के

दामाद दीपक कुमार, मित्र अखिलेश सिंह व दरिहट थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी

भोला कुशवाहा के साथ शुक्रवार की सुबह डेहरी से यूपी के फैजाबाद के लिए निकले थे.

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर के समीप कंटेनर की टक्कर से

बीएमडब्ल्यू कार सवार चिकित्सक डॉ. आनंद प्रकाश समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई.

सुल्तानपुर: 2 साल पहले ही हुई थी आनंद की शादी

दो भाइयों में डॉ. आनंद छोटे थे. बड़े भाई डॉ. आदित्य प्रकाश भी जमुहार एनएमसीएच में चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं. पिछले साल डॉ. आनंद प्रकाश की शादी औरंगाबाद जिले में हुई थी. मृतक के पिता रोहतास, औरंगाबाद समेत कई जिले में चर्चित चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं. उनकी जदयू के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से अच्छे संबंध हैं.

वहीं अन्य मृतक दीपक कुमार झारखंड के हरिहरगंज के निवासी हैं, जो डॉ. निर्मल कुमार के बड़े भाई पूर्व मुखिया हीरा कुशवाहा के दामाद हैं. घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. उनके क्लीनिक पर शोक व्यक्त करने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी. हर कोई घटना पर दु:ख व्यक्त कर रहा था. सभी के आंखों से आंसू छलक रहे थे. मृतक भोला कुशवाहा भी डॉ. निर्मल के रिश्तेदार थे.

रिपोर्ट: दयानंद

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...