औरंगाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Huge cache of explosives recovered in Aurangabad

औरंगाबाद : भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद – माओवादियों (Naxalites) के खिलाफ चलाई

जा रही अभियान में औरंगाबाद पुलिस (Auragnabad Police) को बड़ी सफलता मिली है.

पुलिस ने 15 किलो आरडीएक्स (RDX), दो राइफल, एक हजार डेटोनेटर (Detonators) समेत

भारी मात्रा में असलहे, गोलियां व विस्फोटक (Explosive) सामग्री बरामद की है.

गौरतलब है कि अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद (Naxal infected Aurangabad) जिले में माओवादियों (Naxalites) के खिलाफ

चलाये जा रहे स्पेशल ऑपरेशन में कोबरा बटालियन (Cobra Battalion) को बहुत बड़ी सफलता मिली है.

अभियान में पुलिस ने अति विस्फोटक पदार्थ 15 किलो आरडीएक्स (RDX),

एक हजार डेटोनेटर (Detonators) समेत भारी मात्रा में असलहे, गोलियां व विस्फोटक (Explosive) सामग्री बरामद की है.

sp kantesh 22Scope News

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद: सुरक्षाबलों पर थी हमले की योजना

पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के

दौरान खुफिया इनपुट मिला कि अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के बंदी,

करीबा, डोभा, सहिया पहाड़, मोरवा, विदाईनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों (Naxalites) द्वारा

सुरक्षाबलों पर हमला करने की योजना थी, लेकिन पुलिस ने इस विफल कर दिया.

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद -प्रशासन की संयुक्त टीम ने पायी सफलता

सूचना पर पुलिस अधीक्षक एवं 205 कोबरा वाहिनी के समादेष्टा कैलाश के

संयुक्त निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार, सीआरपीएफ (CRPF) की

205 कोबरा वाहिनी के सहायक समादेष्टा अमित कुमार सिंह, विनीत कुमार एवं 47वीं वाहिनी के सहायक समादेष्टा प्रदीप कुमार के संयुक्त नेतृत्व में कोबरा, सीआरपीएफ (CRFP) तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने इन इलाकों में नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया.

औरंगाबाद: ये विस्फोटक सामग्री हुई बरामद

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो जेनरेटर, 15 किलो आरडीएक्स (RDX), एक एसएलआर राइफल SLR Rifle) एक मार्कथर्ड राइफल (Mark III Rifle) 20 किलो यूरिया, 5 किलो सल्फर, पांच किलो का एक गैस सिलेंडर, दो हेक्सा ब्लेड, एक हैमर, 9.2 का एक हजार इलेक्ट्रिक डेटोनेटर ( Electric Detonators), एक ड्रील मशीन (Drill Machine), 25 किलो का एक स्टील कंटेनर (Steel Container), 200 पीस वेल्डिंग रॉड (Welding Rods) , पांच सौ एमएल का चार बोतल स्प्रीट, 50, 200, 100, 50, 10 ग्राम वजन के बाट सहित कुल 31 सामानों को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. हालांकि इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी तो नहीं हुई है, लेकिन दर्जनों नक्सलियों के ऊपर मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है

रिपोर्ट: दीनानाथ

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...