जिस घर में माता-पिता का सम्मान नहीं होता वह घर श्मशान होता है- ब्रह्मचारी विकास

नाथनगर (भागलपुर) : श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में जैन धर्मावलंबियों का दशलक्षण महापर्व चल रहा है। महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया। पंच बाल यति जिनालय में श्रद्धालुओं ने अष्ट मंगल द्रव्य से विशेष पूजा अर्चना की गई, एवं तत्वार्थ सूत्र ग्रंथ का पाठ किया गया।

ब्रह्मचारी विकास ने प्रवचन करते हुए कहा कि लोभ का त्याग, तन, मन और वाणी का शुद्धीकरण उत्तम शौच धर्म है। गलत रास्ता अच्छा लग रहा है इसका मतलब है आपका भविष्य खराब है। जिस घर में माता-पिता का सम्मान नहीं होता वह घर श्मशान होता है।

महोत्सव के दौरान मंगलाचरण, भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विजय रारा, पदम पाटनी, निर्मल कुरमा वाला, सुशील जैजानी, अशोक पाटनी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : नंदन कुमार झा

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...