छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों की सफाई में जुटा प्रशासन

ROHTAS: आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर

रोहतास जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है.

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम किये हैं.

वहीँ घाटों की सफाई के कार्य में जुटी हुई है.

रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और एसपी आशीष भारती ने

छठ घाटों की साफ- सफाई, रौशनी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

इस मौके पर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों का निरीक्षण किया गया है जहां नगर निकायों के पदाधिकारियों को साफ सफ़ाई, पर्याप्त रौशनी आदि को लेकर निर्देश दिए गए हैं. एसपी आशीष भारती ने कहा कि थानाध्यक्षों को सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए गए हैं.

छठ पूजा समिति के सदस्यों ने दी जानकारी

गौरतलब हो कि रोहतास जिला के सासाराम लालगंज कुराईच मुरादाबाद बेदा तथा डिहरी आदि जगहों पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार तथा एसपी आशीष भारती ने छठ घाटों का निरीक्षण किया वहीं छठ पूजा समिति के लोगों से प्रशासन पुलिस के पदाधिकारियों ने बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया.आस्था के महापर्व को लेकर छठ घाटों का साफ सफाई जारी है. छठ पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक दिखने लगा है बाजारों में ईख घाघर आदि फलों की दुकान सजे हुए हैं वही खरीदार की भी बाजारों में भीड़ जुटने लगी है.

Jharkhand University:NPU के कुलपति के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक,...

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर राज्यपाल ने अगले आदेश तक रोक लगा दी। इसके बाद...

Ranchi Internet: Ranchi में इंटरनेट कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, तत्काल सेवा...

 रांची में इंटरनेट सेवा बाधित होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी और तत्काल सेवा बहाल करने का निर्देश दिया। कई इलाकों में देर...

Higher Education Department: झारखंड के 19 Private Universities की होगी जांच,...

 झारखंड सरकार ने राज्य के सभी 19 निजी विश्वविद्यालयों की जांच का फैसला किया है। राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की 33 डिग्रियां स्थगित कर तीन...