कादीरगंज- तालाब से युवक का शव बरामद


Nawada-कादीरगंज ओपी क्षेत्र के गोयठाडीह गांव स्थित तालाब से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान भोला नगर निवासी भत्तु मांझी के पुत्र उपेंद्र मांझी के रूप में हुई है. युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

कादीरगंज ओपी क्षेत्र से शव बरामद

बताया जा रहा है कि उपेंद्र मांझी 3 दिनों से लापता था. परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कादिरगंज पुलिस दी.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

वहीं कादिरगंज थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि

एक युवक का शव गोयठाडीह के तालाब से बरामद किया गया है.

जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

रिपोर्ट-सुनील शर्मा, प्रिंस कुमार

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...