पीएमसीएच में 1.16 करोड़ का गबन

PATNA: पीएमसीएच में 1.16 करोड़ का गबन, अस्पताल में

रजिस्ट्रेशन करने वाली एजेंसी पैसा और मरीजों का

डाटा लेकर भागी पीएमसीएच में 1.16 करोड़ रुपये

के गबन का मामला सामने आया है.

पीएमसीएच में 1.16 करोड़ का गबन : बताया जा रहा है कि मरीजों का रजिस्ट्रेशन करने वाली

कंपनी पैसा और मरीजों का डाटा लेकर फरार हो गयी.

इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने मामला दर्ज कराया है.
पीएमसीएच में 1.16 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है.

बताया जा रहा है कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के

रजिस्ट्रेशन करने वाली एजेंसी आरजी सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम

द्वारा एक करोड़ 16 लाख 92 हजार रुपये का गबन करने का

पीएमसीएच में 1.16 करोड़ का गबन:

मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीएमसीएच के

अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने एजेंसी के संचालक राकेश कुमार

के खिलाफ पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है,

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एजेंसी ने मरीजों के

रजिस्ट्रेशन से मिले एक करोड़ 16 लाख 92 हजार रुपये

अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय में जमा नहीं किये.

बताया जाता है कि राकेश कुमार के खिलाफ पीरबहोर

थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409 के तहत

मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के बाद पीरबहोर थाना

पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इससे जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं.


1.16 करोड़ का गबन: पैसे के साथ ही मरीजों का डाटा भी एजेंसी के पास


एजेंसी का कार्यालय डाकबंगला चौराहे के पास फ्रेजर रोड में नारायण पैलेस में है. एजेंसी को पीएमसीएच में मरीजों के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी दी गयी थी. साथ ही, यह समझौता हुआ था कि प्रतिदिन मरीजों से रजिस्ट्रेशन से मिलने वाली राशि को सरकारी कोष में जमा कर देना होगा. लेकिन, एजेंसी ने जुलाई, 2017 से लेकर मई, 2020 तक रजिस्ट्रेशन से मिली राशि और उसके रिकॉर्ड को जमा नहीं किया. करीब 34 माह की राशि एक करोड़ 16 लाख रुपये होती है.
इस संबंध में पीएमसीएच प्रशासन की ओर से 12 अक्तूबर, 2022 को रजिस्ट्रेशन की राशि और सारा रिकॉर्ड लौटाने के लिए पत्र भी भेजा गया था. लेकिन, उस पत्र का एजेंसी ने जवाब तक नहीं दिया. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

राजनीतिक जीत नहीं मिली तो शुरु हुआ संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img