अशोक पागल के तीन हास्य नाटकों का हुआ मंचन, हंस-हंसकर लोटपोट हुए दर्शक

नाटक ‘जिंदा भूत’, ‘फसाद की जड़’ और ‘बहाने’ का एक साथ मंचन

रांची : कडरू स्थित ‘झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी’ के स्टूडियो थिएटर में ‘लेखक एक कहानी 3’

नाम से एक थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया.

जिसके तहत वरिष्ठ रंगकर्मी दिवंगत अशोक पागल के तीन हास्य नाटकों को मंच पर उतारा गया.

जिसमें ‘फसाद की जड़’, ‘जिंदा भूत’ और ‘बहाने’ इन तीनों ही नाटकों का निर्देशन किया.

राजीव सिन्हा ने जबकि नाटकों में अभिनय करने वाले कलाकारों में शामिल थे

निशा गुप्ता, मनु कुमार, सामर्थ झा, अंकिता कुमारी, मुस्कान मेधा, अभिषेक राय,

मानव जालान, निलेश कुमार, राजा कुमार, अभिनव आरोही, अब्दुल तौफीक,

अनुराग ओलिवर तिर्की और निकेश तिग्गा.

natak1 22Scope News

हास्य नाटकों का मंचन- फसाद की जड़

अर्जुन सक्सेना और दिव्या सक्सेना एक सुखद दाम्पत्य, जिनके बीच कभी कोई फसाद नहीं हुआ,

यानि कि कभी कोई झगड़ा ही नहीं हुआ,

natak2 22Scope News

बहरहाल पड़ोस में एक बिहारी फैमिली को आए हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन अक्सर उनके बीच झगड़े की जोर जोर से आवाज आती है. अर्जुन और दिव्या के बीच की शांति उन्हे नहीं भाती, तब दोनों पति पत्नी के बीच की शांति को भंग करने की आपस में तन जाती है, और आखिरकार कामयाब भी होते हैं. और बन जाते हैं अर्जुन और दिव्या के बीच फसाद की जड़.

natak3 22Scope News

‘जिंदा भूत’ नाटक का मंचन

निलेश अपनी पत्नि सुंदरी को एक नया घर दिखाने लाता है जहां अब वो रहने वाले हैं निलेश घर की तारीफ करते नहीं थकता क्योंकि घर का किराया मात्र 500 रुपए है. एक कमरे से जब दुर्गंध आती है माचिस और कैंडल लाने निलेश पड़ोस में चला जाता है जहां उसे डॉक्टर मृत्युंजय सत्य भूषण और एक कभी से मुलाकात होती है. जो किसी भूत से कम नहीं होते दरअसल तीनों ही माचिस और कैंडल के बजाय निलेश अपनी सर्विस से हाल बेहाल कर देते हैं और अंत में निलेश यह तय करता है तीन जिंदा भूतों के बीच उन्हें नहीं रहना.

natak4 22Scope News

हास्य नाटकों का मंचन – बहाने

पंडित जी और उनका नौकर भोला साथ रहते हैं एक दिन जब पंडित जी सुबह सोकर उठते हैं, तो पाते हैं कि आज नल में पानी नहीं आने वाला है. ऐसी स्थिति में पंडित जी को बिना नहाए ही पूजा कराने जाना पड़ता है. इस बात के लिए पंडित जी भोला को मना करते हैं कि वह किसी को भी ना बताएं अन्यथा लोगों का पूजा पाठ से विश्वास उठ जाएगा. पंडित जी के जाते ही गांव का युवक मुरली भोला से कंबल मांगने आता है.

natak5 22Scope News

क्योंकि पंडित जी ने किसी को भी कोई भी सामान देने से मना किया है तो भोला मुरली को कंबल देने से मना कर देता है, लेकिन काफी आग्रह के बाद जब कंबल उसे दे देता है तो पंडित जी के घर वापस आने के बाद उसे खूब डांट पड़ती है, पंडित जी कहते हैं कि अबकी से कोई अगर रजाई मांगने आए तो उसे कहना रजाई फटी हुई है और उसमें से रुई निकल रही है.

natak6 22Scope News

कुछ ही देर बाद कुंदन पंडित जी के घर आता है लालटेन मांगने, अब बुद्धू भोला उसे रजाई वाली बहाने लालटेन के लिए सुना जाता है, बाद में कुंदन उसे जब पंडित जी की सच्चाई बताने के लिए ब्लैकमेल करता है तो भोला को लालटेन देना पड़ जाता है अंत में पंडित जी उससे खूब नाराज होते हैं जिसकी वजह से जब एक युवक पंडित जी को बुलाने आता है तो बोला तंग आकर घर छोड़कर चला जाता है.

natak7 22Scope News

नाटक के मंचन के दौरान रांची रंगमंच से रंगकर्मी सूरज खन्ना, विनोद जायसवाल और कुमकुम गौड भी मौजूद थे.

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...