रांची ESI अस्पताल की नर्स और उसके बच्चे को पहले कुल्हाड़ी से मारा फिर पति ने कर ली आत्महत्या

JAMSHEDPUR: रांची ईएसआई अस्पताल में काम करने वाली नर्स को

जमशेदपुर स्थित आवास में उसके पति ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला.

साथ ही उसके 10 वर्षीय बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया.

उसके बाद पति ने खुद आत्महत्या कर ली. पुलिस आत्महत्या या हत्या के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.

जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर पान दुकान चौक स्थित एक घर से खून से लतपथ तीन लाशें मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. मृतकों में पति पत्नी और उनका एक बच्चा शामिल है.

jsr शव 22Scope News
वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़

खून से लथपथ तीन लाशें मिलने से फ़ैली सनसनी

वारदात मकान संख्या एम 47 में हुई जो बिलकुल मेन रोड पर है. मरने वालों में ईसाई दंपत्ति 47 वर्षीय अनिमा एरे उसके पति 51 वर्षीय इमानवेल टेरला और 10 वर्षीय पुत्र अंकन शामिल है. अंकन लोयला के पांचवीं कक्षा का छात्र था.

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि मृतका रांची के ईएसआई अस्पताल में नर्स का काम करती थी. स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद के बाद पहले इमानवेल टेरला ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया फिर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. पत्नी और बच्चे की हत्या के बाद उसने कुल्हाड़ी से खुद पर भी वार कर आत्महत्या कर ली. हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या इस मामले में आदित्यपुर पुलिस जांच कर रही है.

बताया जाता है कि मृतका रांची के ईएसआई अस्पताल में नर्स का काम करती थी. स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद के बाद पहले इमानवेल टेरला ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया फिर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. पत्नी और बच्चे को हत्या के बाद उसने कुल्हाड़ी से खुद पर भी वार कर आत्महत्या कर ली. हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या इस मामले में आदित्यपुर पुलिस जांच कर रही है.

भागलपुर की लेडी ई-रिक्शा चालक पिंकी के हौंसले को सलाम

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!