बिहार: उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए जदयू प्रदेश अध्यक्ष

27 नवंबर को होगी आधिकारिक घोषणा

पटना : उमेश कुशवाहा निर्विरोध जदयू प्रदेश अध्यक्ष चुने गए. इसकी जानकारी

जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह ने दी.

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन हुआ. केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुए.

उमेश कुशवाहा ने नामांकन किया, किसी और के नामांकन नहीं किए जाने पर वह निर्विरोध चुने गए हैं.

जिसकी अधिकारिक घोषणा कल राज्य परिषद की बैठक में हो जाएगी.

राज्य परिषद की बैठक कल यानी 27 नवंबर को सुबह 11ः00 बजे से होगी.

umesh kushwaha1 22Scope News

उमेश कुशवाहा ने सीएम नीतीश और ललन सिंह का जताया आभार

इससे पहले जदयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा ने नामांकन किया.

इनके प्रस्तावक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बने. प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद उमेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का आभार जताया.

janardan singh 1 22Scope News

उमेश कुशवाहा जदयू प्रदेश: 27 नवंबर को राज्य परिषद की होगी बैठक

उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुझ जैसे कार्यकर्ता पर पार्टी ने भरोसा जताया. दोबारा मुझे प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी ने उम्मीदवार बनाया, इसके लिए सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं. बता दें कि 27 नवंबर को राज्य परिषद की बैठक होगी और उसी दिन नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जायेगी.

उमेश कुशवाहा जदयू प्रदेश: नीतीश कुमार को उम्मीद के साथ देख रहा पूरा देश

उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ सामाजिक विकास का नींव रखी है. हर दिन नया आयाम देने का काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार को पूरा देश एक उम्मीद के साथ देख रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार से जितनी शक्ति की जरूरत होगी हम सभी मिलकर उन्हें देंगे. देश में विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हुए हैं. उनकी सफलता के लिए हम लोग पूरी ताकत लगाएंगे.

बीजेपी के आरोपों पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी में सभी को आदर और सम्मान किया जाता है. सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है. यही हमारी पार्टी की खूबसूरती है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img