राजगीर महोत्सव का आगाज, तीन दिवसीय मेले में होंगे कई कार्यक्रम

खेती के हर पहलू से रूबरू होंगे किसान

राजगीर : राजगीर महोत्सव का आगाज- अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के

पंच पहाड़ियों के बीच राजगीर महोत्सव का आज से आगाज हो गया है.

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राजगीर महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया.

यह महोत्सव 29 नवंबर से लेकर एक दिसंबर तक चलेगी.

इसके साथ अतिरिक्त चार दिनों तक ग्राम श्री मेला का आयोजन किया जायेगा.

rajgir festival1 22Scope News

पार्श्व गायक शान सहित कई कलाकार कार्यक्रम में होंगे शामिल

बता दें कि इस कार्यक्रम में आज पार्श्व गायक शान द्वारा गायन किया जायेगा.

इसके साथ ही 30 नवम्बर को निजामी ब्रदर्स तथा 01 दिसम्बर को सलमान अली,

आलोक कुमार के द्वारा जलवा बिखेरेंगे. राजगीर महोत्सव में कृषि मेला, व्यंजन मेला,

खादी ग्रामोद्योग मेला समेत कई तरह के स्टॉल लगाये जाने के साथ साथ मेले का आयोजन गया.

rajgir festival12 22Scope News

राजगीर महोत्सव में किसानों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध

राजगीर महोत्सव में ग्रामश्री मेला का आयोजन किया गया है. इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण कला को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाना है. यही वजह है कि ग्रामश्री मेले में राज्य के कृषि विभाग द्वारा 46 स्टॉल लगाए गए हैं. इन स्टॉलों के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक किसानों को जैविक खेती, आधुनिक मछलीपालन तकनीक, मिट्टी जांच, मिट्टी के रासायनिक परीक्षण, गौपालन, ड्रॉन के फायदे, नर्सरी की तैयारी, उन्नत किस्म के बीजों का चयन, फसलों में कीट प्रबंधन और उन्नत खेती की आधुनिक तकनीक सहित कई कृषि संबंधी जानकारी देंगे.

राजगीर महोत्सव का आगाज: खेती-बाड़ी के हर पहलू से रूबरू होंगे किसान

यानी ये कहना गलत नहीं होगा की राजगीर महोत्सव में लगाए गए ग्रामश्री मेला किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी हर एक पहलू से रूबरू करवायेगा. इस मेले के माध्यम से राज्य के कृषि, मत्स्य व पशुपालन सहित उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जायेगी. इसके मद्देनजर लाइव डेमो देने की व्यवस्था भी की गई है.

किसानों को मिलेगा कृषि यंत्र

यही नहीं इस मेले में तरह-तरह के कृषि यंत्र भी मौजूद होंगे, जिन किसानों को परमिट मिल गया है, वे अनुदानित दर से कृषि यंत्र को खरीद भी सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, राजगीर महोत्सव के दूसरे दिन यानी बुधवार को मेले में कृषि सचिव पहुंच कर किसानों के बीच अनुदान पर कृषि यंत्रों का वितरण भी कर सकते हैं.

राजगीर महोत्सव का आगाज: कई कार्यक्रम किए जायेंगे आयोजित

राजगीर महोत्सव को आकर्षित बनाने और पर्यटन को लुभाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसमें मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम और बॉलीवुड कलाकारों द्वारा गीत-संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी.

रिपोर्ट: रजनीश

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...

Ranchi Rail Traffic Update: झारखंड में रेल परिचालन प्रभावित, चार जोड़ी...

धनबाद मंडल के जसीडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।Ranchi...

Jharkhand Weather Update:रांची में प्री-मानसून एक्टिव, आज और कल गरज-चमक के...

झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। रांची समेत कई जिलों में 6 से 8 जून तक गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img