केंद्र सरकार ने सभी संस्थाओं पर अघोषित कब्जा किया हैः ललन

PATNA: आज देश का लोकतंत्र खतरे में है . केंद्र सरकार ने

सभी संस्थाओं पर अघोषित कब्ज़ा कर लिया है.

इमरजेंसी से बदतर स्थिति अभी है. यह बातें जेडीयू

के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पटना स्थित श्रीकृष्णा ऑडिटोरियम में

आयोजित जेडीयू के खुला अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को

संबोधित करते हुए कही. केंद्र सरकार पर हमला

बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिसने भी केंद्र का विरोध

किया उनके घर सीबीआई, ईडी, आईटी के छापे पड़ते हैं.

उनके ऊपर मुकदमा किया जाता है.

jdu adhiveshan 22Scope News


रोजगार का वादा केंद्र ने नहीं किया पूरा


ललन सिंह ने कहा कि 2014 में दो करोड़ रोजगार

देने का वादा किया था. आज तक युवाओं को रोजगार नहीं मिला. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले लोगों का ध्यान भटकाने के लिए. धार्मिक उन्माद फैलाते हैं. हिन्दू, मुस्लिम, सिख कों लड़ा कर लोगों को गुमराह कर भटकाया जा रहा है.

देश के चौथे स्तंभ पर लगाया अंकुश

देश के चौथे स्तंभ पर भी अंकुश लगा दिया गया है. सभी पूंजीपतियों ने मीडिया संस्थान पर कब्ज़ा कर लिया है. बीजेपी के खिलाफ खबर नहीं दिखता. हिमाचल हार गए, दिल्ली एमसीडी हार गए. उसकी चर्चा कहीं नहीं, लेकिन जेडीयू कुढ़नी सीट 3000 से हार गए तो पूरी चर्चा हुई. बीजेपी के लोगों को छपास का रोग है.अख़बार व टीवी पर बिना अपनी तस्वीर देखे रह नहीं सकते.

पार्टी की कमान संभालने में सभी कार्यकर्ता दें साथ


जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है. ये काम अकेले नहीं कर सकते हैं. सभी के सहयोग की जरूरत है. पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है. पार्टी के सभी पुराने नेताओं को सम्मान देते हुए नए नेताओं को जोड़ा जाएगा.


देश चलाने का विजन नीतीश कुमार के पास है- ललन


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि देश चलाने का विजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है. आज जो देश चला रहा रहे हैं उनके पास विजन नहीं है. सभी चीजों का निजीकरण कर रहें है. रोजगार मिलने की बजाय खत्म हो रहा है. उन्होंने कहा कि चुनौती बहुत बढ़ी है, सभी का सहयोग जरूरी है.

जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का लक्ष्य है. नागालैंड के चुनाव में हम बेहतर करेंगे. जो 6 प्रतिशत की कमी है उसे पूरा किया जाएगा. हम राष्ट्रीय पार्टी बनेगें 2024 में हम 40 के 40 सीट जीतेंगे. बीजेपी का क्या होगा ये देखना होगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस काम में लगे हैं उसमंे सभी कार्यकर्ता सहयोग करें. उन्होंने कहा कि 2024 में देश को भाजपा मुक्त बनाने की मुहिम सफल करेंगे.

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...