Advertisment

ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध है कांग्रेस- राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से तेजस्वी यादव ने की मुलाकात

बेहतर तालमेल से प्रदेश को करें समृद्धि- तेजस्वी

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुलाक़ात की. तेजस्वी यादव ने नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी.

मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गठबंधन की मजबूती और चुनाव पूर्व जनता से किये गए वायदों पर खुलकर चर्चा की. साथ ही प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता एवं इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि आपको भी इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर लेनी चाहिए.

राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना काल में राज्य की महागठबंधन सरकार ने बेहतर काम किया है. अब जरूरत है जनता से किये गए बहुप्रतीक्षित वादों को पूरा किया जाए.

वहीं राष्ट्रीय जनता जल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन दलों में ऐसी चर्चा होते रहनी चाहिए. बेहतर तालमेल से ही प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाया जा सकता है. साथ ही ओबीसी आरक्षण के मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही. मुलाक़ात के दौरान राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं कांग्रेस नेता कुमार राजा भी मौजूद रहे.

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...