साहिबगंज डीएसपी प्रमोद मिश्रा को ईडी ने फिर भेजा समन

रांची : साहिबगंज डीएसपी प्रमोद मिश्रा को ईडी ने एक बार फिर समन जारी किया है.

मंगलवार की शाम ईडी ने डीएसपी प्रमोद मिश्रा का नोटिस पुलिस मुख्यालय भेज दिया.

इस बार उन्हें 15 दिसंबर की सुबह 11 बजे रांची के ईडी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है.

साहिबगंज डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने इसका दिया हवाला

इससे पहले ईडी ने छह दिसंबर को प्रमोद मिश्रा को नोटिस भेजकर 12 दिसंबर को उपस्थित होने का समन भेजा था. इस मामले में डीजीपी कार्यालय ने भी प्रमोद मिश्रा को उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन 12 दिसंबर को वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. प्रमोद मिश्रा ने सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी में जाने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष हाजिर नहीं होने की बात कही थी.

ed 22Scope News

आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा को क्लीनचिट देने का आरोप

प्रमोद मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने बगैर अनुसंधान महज 24 घंटे में बरहरवा टोल प्लाजा केस में सुपरविजन रिपोर्ट निकाल मंत्री आलमगीर आलम और मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का नाम केस से बाहर कर दिया था, जबकि इस मामले में शेष आठ आरोपियों पर कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई थी.

पंकज मिश्रा पर धमकी देने का आरोप

फिलहाल बरहरवा टोल प्लाजा मामले को लेकर ईडी की कार्रवाई जारी है. बरहरवा टोल प्लाजा मामले में शंभू चंदन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि पंकज मिश्रा ने उन्हें कॉल करके धमकी दी थी कि वो टेंडर में भाग ना लें. हालांकि इस मामले में पुलिस ने मंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा को 24 घंटे के भीतर ही क्लीनचिट दे दी थी

साहिबगंज डीएसपी: राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया है दरवाजा

डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने ईडी को कहा है कि वह राज्य सरकार का कर्मी है और जब तक राज्य सरकार की ओर से दिशा निर्देश नहीं दी जाती है वह ईडी कार्यालय में पेश नहीं होंगे. राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने से पहले ही प्रमोद मिश्रा को ईडी कार्यालय बुलाया गया.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...