मुखिया प्रत्याशी के पुत्र की गोली मारकर हत्या

शिवहर: शिवहर में पंचायत चुनाव से पहले मुखिया प्रत्याशी के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई.जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर पंचायत के सुल्तानपुर हुरैहिया में पंचायत के निवर्तमान उपमुखिया व मुखिया प्रत्याशी इंदु देवी के 21 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं.

विक्की कुमार को सीने में एक गोली मारी गई.हत्या की सूचना मिलते ही शवस्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इक्कठी हो गई.मृतक के दादा शिवजी प्रसाद ने कहा कि उनके पोते की हत्या चुनावी रंजिश के कारण हुई हैं.हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं.हत्या की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई.मौके पर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय सहित जिले के सभी थाने की पुलिस पहुँच कर जाँच में जुट गई हैं.

एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के सीने में एक गोली मारी गई हैं.घटना स्थल से कट्टा,माचिस बरामद किया गया हैं.वही शव को जलाने का भी प्रयास किया गया.इस घटना का उद्भेदन बहुत ही जल्द हो जाएगा.

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...