पेपर लीक मामले पर जगदानंद सिंह ने जताई चिंता, बोले- बिहार की छवि हो रही धूमिल

सरकार हर मोर्चे पर कर रही कार्रवाई

पटना : पेपर लीक- बिहार में लगातार परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं.

इसको लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह में ने भी चिंता जताई है.

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि इस तरह के कारनामे से बिहार की छवि धूमिल हो रही है.

नीतीश सरकार हर मोर्चे पर कार्रवाई कर रही है.

पेपर लीक: अपनी जिम्मेवारी से पीछे नहीं हटेगी सरकार

जगदानंद सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के कारनामे से बिहार के लोग चिंतित हैं. कहां-कहां गड़बड़ी है, उसको जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है. आईटी और अन्य विभाग के माध्यम से इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि परीक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होने से विश्वस्तरीयता पर सवाल खड़ा होता है. सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है. बिहार में ही यह परीक्षा हुआ है, इसलिए सरकार अपनी जिम्मेवारी से पीछे नहीं हटने वाली है.

jagdanand singh1 22Scope News

नीतीश की यात्रा पर जगदानन्द सिंह ने ये कहा

सीएम नीतीश कुमार अगले महीने से विभिन्न जिलों में यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं इसको लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि केवल पटना में रहकर जिलों की समस्या को नजदीक से नहीं देखा जा सकता है. तेजस्वी यादव ने इसकी शुरुआत रात में घूम कर दी है. अब तेजस्वी के साथ-साथ उनके मंत्री भी बाहर निकलकर लोगों की सेवा कर रहे हैं.

पेपर लीक: राजद नेता हर दिन जांच कराने के लिए तैयार

बीजेपी नेताओं द्वारा राजद नेताओं की शराब की जांच की मांग पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सुझाव देते हुए कहा कि राजद चुनौती देता है कि जब भी किसी भी वक्त कोई भी प्रदेश कार्यालय में आकर शराब की जांच कर सकता हैं. हमसब घबराने वाले नहीं हैं. राजद के नेता हर दिन जांच कराने के लिए तैयार है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...