सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  रांची : राज्य में सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का शुभारंभ हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपराजधानी दुमका में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योजना की शुरुआत की. योजना के शुभारंभ को लेकर रांची में डोरंडा स्थित पलाश भवन में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग मंत्री जगन्नाथ महतो, विधायक तमाड़ विकास मुंडा, विधायक खिजरी राजेश कच्छप, जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा,  विभागीय सचिव हिमानी पांडेय और रांची उपायुक्त छवि रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्यमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ के साथ ही रांची में लाभुकों के बीच सांकेकित रूप से साड़ी-धोती/लुंगी का वितरण किया गया.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजना का लाभ : जगरनाथ महतो

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जगन्नाथ महतो ने कहा कि सभी लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाया जायेगा. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसे लेकर सरकार ढृढ़ संकल्पित है.

सौ लाभुकों को मिला योजना का लाभ

पलाश भवन रांची में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांकेतिक रुप से 100 लाभुकों को साड़ी, धोती/लुंगी दी  गयी. मंत्री, विधायक, विभागीय सचिव और उपायुक्त ने लाभुकों को साड़ी-धोती/लुंगी दिया. योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित लोगों को 10 रुपए प्रति साड़ी और 10 रुपए प्रति धोती व लुंगी दिया जाएगा.

रांची में लगभमग 4.59 लाभुकों को मिलेगा लाभ

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित लोगों को 10 रुपए में साड़ी, धोती और लुंगी दी जाने वाली सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का रांची जिला में 4.59 लाख कार्डधारियों का लाभ मिलेगा. योजना के तहत एक कार्डधारक को एक साड़ी एवं एक धोती या लुंगी मिलेगा. लाभुकों को वर्ष में दो बार अनुदानित मूल्य 10 रुपए में योजना का लाभ मिल सकेगा.

मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 लागू, जानिए क्या है कारण

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...