सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत

Rohtas- डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन गांव के समीप सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. डालमियानगर थाने की आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है.

डालमियानगर थाना क्षेत्र की घटना

मृतक की पहचान भड़कुड़िया गांव निवासी रंजीत कुमार के रुप में हुई है. मृतक लाल मोहम्मद अन्सारी के साथ डेहरी बाजार से खरीदारी करने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था. इसी बीच मकराईन गांव के समीप वह अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आ गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि लाल मोहम्मद अन्सारी को स्थानीय लोगो की पहल से नजदीकी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. यहां बता दें कि मृतक रंजीत लाल मोहम्मद अंसारी का दोस्त था, लाल मोहन का 1 नंवबर को सगाई होनी है. इसी बीच उसके दोस्त के साथ यह हादसा हो गया.

स्थानीय धनंजय यादव ने बताया कि ओवरलोड बालू ट्रक

और ट्रैक्टर दिन भर पास करता रहता है,

जिसके कारण गांव से लेकर ओवरब्रिज तक दोनों किनारे बालू की मोटी परत जमा हो गई है.

आलम यह है कि आए दिन यह हादसे होते रहते हैं.

कई बार प्रशासन को लिखित सूचना भी दी गई.

लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती.

अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

दहेज की लालच में गर्भवती महिला की पीट-पीट कर हत्या

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...