नए साल पर बड़ा तोहफा, LPG सिलेंडर की कीमतों में 102 रुपए की कटौती, जानिए नया रेट

दिल्ली : नए साल पर एलपीजी ग्राहकों के लिए एक राहत वाली खबर आई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपए की कटौती की है. नई कीमतें 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होंगी. हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले महीने 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई थी.

1 जनवरी 2022 को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें

IOC के मुताबिक 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 102.50 रुपये घटकर 1,998.5 रुपये हो गया है. मुंबई में 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर 102.50 रुपये घटकर 1,948.5 रुपये, कोलकाता में 101 रुपये घटकर 2,076 रुपये और चेन्नई में 103.50 रुपये सस्ता होकर 2,131 रुपये हो गया है.

gas 22Scope News

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बगैर सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम की रसोई गैस सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. राजधानी दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर 899.5 रुपये, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रसोई गैस क्रमश: 899.5 रुपये, 926 रुपये और 915.5 रुपये के भाव पर मिल रहा है.

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...