नयागांव स्थित एक कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगी है। जिसके बाद दमकल की पांच यूनिट गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। न्यू वस्त्र लोक के नाम से दुकान चलाया जाता है। अचानक सोमवार की देर रात्रि में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे, अगल-बगल के मकान भी खाली कर दिए गए। क्योंकि काफी घनी बस्ती होने के नाते डर बन गया था।

आगलगी से लाखों का हुआ नुकसान, प्रशासन जांच में जुटी

आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। ऐसे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह से बताई जा रही है। आगलगी से लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए अपने घरों से भी पाइप निकालकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कुछ देर के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां घटनास्थल पहुंची तब भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, लोगों ने 2 ट्रक में लगायी आग

यह भी देखें :

उमेश चौबे की रिपोर्ट 

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...