दिव्यांग व बधिर-मूक ने रचायी शादी, कहा- हम दोनों काफी खुश हैं

बेतिया : कहा जाता है कि जोड़िया भगवान बनाकर इस धरती पर भेजते हैं। जी हां ऐसा ही वाक्या बेतिया से देखने को मिला। पश्चिमी चंपारण के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित मंदिर में जहां ग्रामीणों के सहयोग से बकुलहर निवासी एक हाथ से दिव्यांग व बधिर-मूक स्व. नथुनी पटेल के पुत्र बिनु पटेल की शादी गोपालपुर निवासी विक्रम पटेल की पूरी तरह से बधिर-मूक पुत्री परजापती कुमारी की शादी बड़ा ही धूमधाम से संपन्न हुआ। बिनु पटेल खाना बनाने का काम करते हैं। सहयोगी के तौर पर और वह शादी के बाद अपनी पत्नी को कोई कष्ट भी नहीं देंगे।

हमारा प्रयास रहेगा की इन जोड़ी को सरकार के तरफ से प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का काम करूंगा – उपमुखिया दिलीप कुमार

वहीं उनके पंचायत बकुलहर के उपमुखिया दिलीप कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा की इन जोड़ी को सरकार के तरफ से प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का काम करूंगा। ताकी यह अपना घर बना अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी सके। वहीं दुल्हा बना बिनु पटेल ने कहा कि पंचायत के उपमुखिया हमारा घर बनवाने का काम करेंगे। इशारे-इशारे में बताया और कहा कि हम इस शादी से काफी खुश हैं। वहीं इस शादी का सारा खर्चा उठाए बकुलहर के ही सत्यनारायण यादव ने कहा कि आज हम इसका शादी करा दिए हैं। अन्य ग्रामीणों के सहयोग से इनको हम आर्शिवाद दे रहे हैं कि अब यह अपना खुशहाल जिंदगी बिताए।

यह भी पढ़े : Lover ने शादी से किया इंकार तो युवती ने…, फैली सनसनी

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...