सड़क सुरक्षा को लेकर निकली गई जागरूकता रैली

औरंगाबाद : औरंगाबाद बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के बैनर तले एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में शहर के नगर थाना परिसर से आज एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक पहुंची। जहां एसडीपीओ मो अमानुल्लाह खान, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा वैसे बाइक चालकों एवं कार चालकों को परिवहन नियमों से अवगत कराया गया। जिन बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। आगे से ट्रैफिक नियमों के पालन करने का आग्रह किया गया।

इस मौके पर सदर एसडीपीओ ने बताया कि जीवन की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। उसी नियम के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। ताकि सड़क हादसे को रोका जा सके और लोग असमय काल के गाल में जाने से बचे।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...