RPF की तत्परता से टला बड़ा हादसा, महिला यात्री की बची जान

भागलपुर : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री की जान बच गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-1 की है। जहां आरपीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13072 डाउन जमालपुर–हावड़ा एक्सप्रेस से एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। उतरने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व रेलवे ट्रैक के बीच के गैप की ओर फिसलने लगी।

Health Department Add 3 22Scope News

स्थिति को गंभीर देखते हुए उप निरीक्षक संतोष कुमार ने तुरंत कार्रवाई की और महिला को सुरक्षित स्थान पर खींच लिया

आपको बता दें कि स्थिति को गंभीर देखते हुए उप निरीक्षक संतोष कुमार ने तुरंत कार्रवाई की और महिला को सुरक्षित स्थान पर खींच लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम शिद्रा वेगम (25 वर्ष) बताया। घटना के बाद महिला ने आरपीएफ जवान का आभार व्यक्त किया। वहीं स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी उनकी बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचने की अपील की है।

Bha Train 1 22Scope News

Bha Train 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों में उद्योग लगाने को मिलेगी स्वीकृति, नहीं तो मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...